google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बेटियों के पैदा होने से लेकर विवाह तक की सारी योजनाएं हमने प्रारंभ की और यह सरकार उन योजनाओं पर रोक लगा रही है :- रमन सिंह

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न, बालोद की महिला शक्ति हुई शामिल

कांग्रेस सरकार को जो बहुमत महिलाओं के बलबूते मिला ।आज वह उसी महिला शक्ति की अनदेखी कर रही है। इसका परिणाम उसे भुगतना पड़ेगा – इंदु बाला गोस्वामी

बालोद cg24आजतक :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की प्रथम बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी उपस्थित रही कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम राष्ट्रगीत के साथ हुआ। प्रथम सत्र में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे पांडे, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राम प्रताप सिंह, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, विधायक रंजना साहू, पूर्व राष्ट्र महिला आयोग अध्यक्ष विभा राव,पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी उपस्थित थे वहीं बालोद से महिला शक्ति शामिल हुए जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा साहू, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शीतल नायक,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा अंजनी साहू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *