Cg24आजतक न्यूज
बालोद/ डौण्डी लोहारा :- कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी आज देर शाम अपने दौरा कार्यक्रम में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पोसन बनपेला के माता जी के शोक पश्चात श्रदांजलि कार्यक्रम में शामिल होने आज डौण्डी लोहारा ब्लाक के ग्राम किसना पहुंचे व शोकाकुल परिवार से मुलाकात की व अपनी श्रदांजलि दी सांसद मोहन मंडावी के साथ जिला महामंत्री प्रमोद जैन,वरिष्ठ भाजपा नेता चेमन देशमुख,सांसद प्रतिनिधि हरीश कटझरे,पूर्व मण्डल भाजपा अध्यक्ष बलराम गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

खेरथा मण्डल आगमन पर सर्वप्रथम अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल भाजपा नेताओं ने सांसद जी का स्वागत किया व ग्राम किसना के गौठान में वृक्षारोपण किया इस अवसर पर सरपंच संघ के अध्यक्ष पोषण देवांगन , पूर्व जनपद अध्यक्ष जयलाल मालेकर ग्राम किसना,फरदफोड़ की सरपंच, शिव धरमगुडे, पुष्पलता बघेल,रेमन अटल,कौशल शर्मा,विवेक वैष्णव, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ग्राम आगमन पर इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की वही महिला स्व सहायता समूह,व ग्रामीणों ने सांसद मोहन मंडावी से चर्चा की
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904