सांसद मोहन मंडावी को आज अपने बीच पाकर वन्य क्षेत्र के लोगो मे काफी खुशी देखा गया व कई ग्रामीणजन सांसद के साथ फोटो खिंचाने का भी आग्रह करते देखे गए वही मोहन मंडावी ने ग्रामीण दौरे पर कथा के रूप में कुछ बातों का उल्लेख कर लोगो के चेहरे पर मुस्कान का भाव भी ला दिया
cg24आजतक न्यूज
सांसद मोहन मंडावी ने ग्रामीणों से कहा कि आने वाले समय मे क्षेत्र में कमल खिलाइये आपकी विकास की गति को रुकने नही दिया जाएगा आपके विकास कार्यो को पूरा करने की जिम्मेदारी मेरी इस कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंको

सांसद मोहन मंडावी इस दौरा कार्यक्रम में ग्राम मंगचुवा में भाजपा नेता पूनम जैन के यहां रुककर कार्यकर्ताओ से मुलाकात किये वही रेंगाडबरी में जयेश जैन के यहां भी कुछ देर रुके।

डौण्डी लोहारा cg24आजतक न्यूज :- आज कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के दल्ली राजहरा व डौण्डी लोहारा ब्लाक के अंतिम सीमा ग्रामों का दौरा किया व सीधे ग्रामीणों से संवाद किया उनसे चर्चा की इस दौरा कार्यक्रम में सांसद के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जिला महामंत्री प्रमोद जैन, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता, डौण्डी लोहारा मण्डल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सांसद मण्डावी ने दल्ली राजहरा में सर्वप्रथम एम्बुलेन्स को हरी झंडी दिखाई व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की वही शहरवासियों से भी चर्चा की व दल्ली से रवाना होकर वन्य ग्राम कोडेकसा पहुंचे जहां पर सांसद का जोरदार स्वागत किया गया इसके बाद ग्राम कमकापार में स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया व सांसद मोहन मंडावी ने बाजार चौक में पीपल के नीचे ग्रामीणों के साथ चौपाल में चर्चा की व उनकी बात सुनी सांसद मोहन मंडावी ने इस अवसर पर कहा कि वन्य क्षेत्रो का जो विकास भाजपा सरकार में डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में हुआ है। उसका 10 प्रतिशत काम भी इस कांग्रेस की सरकार ने नही किया यह सरकार लोगो को सिर्फ कोरे वादे कर मुकरने वाली सरकार बन गई है। भाजपा की सरकार ने इस सीमा ग्रामों के विकास को नई ऊंचाई दी कालेज हो चाहे सिंचाई सुविधा,स्कूल हो चाहे विद्यायल भवन,बिजली ,पानी,सड़क सभी कार्य को कराने का काम किया है। वही 2 वर्ष गुजरने को हे । प्रदेश की कांग्रेस सरकार सिर्फ नरवा, गरवा,घुरवा बाड़ी कहते कहते विकास से क्षेत्र को दूर करने का काम कर रही है। भाजपा की मोदी जी की सरकार गरीबो को आवास,नल,जल,की व्यवस्था करने में लगी है। वही राज्य की भुपेश बघेल की सरकार व उनके मंत्री इन कार्यो में अंडगा लगाने का काम कर रही है। क्षेत्र की जनता इस दोमुंही सरकार के कारनामो को अब पहचान चुकी है। आने वाले समय मे इनकी विदाई तय है।

जिला अध्यक्ष केसी पवार ने कहा कि आपको सक्रिय व मेहनत करने वाला जनप्रतिनिधि मिला है। जो दिन रात दौरे करके आपकी आवाज को दिल्ली तक पहुंचाने का काम कर रहे है। सांसद मोहन मण्डावी गांव गरीब किसान के बीच रहकर आज इस मुकाम तक पहुंचे है । व आपका आशीर्वाद आगे भी भाजपा पार्टी पर रहे हमारी सरकार आने पर वन्य ग्रामो में फिर से विकास के नए नए कार्य कराए जाएंगे

इस दौरा कार्यक्रम में सांसद मंडावी ग्राम रेंगाड़बरी पहुंचे जंहा सरपंच इंद्रपाल तुमरेकी के नेतृत्व में बारिश के बीच गर्मजोशी से सांसद का स्वागत किया गया बाजार चौक में सांसद मंडावी को सुनने लोग बारिश में भीगते चौक में खड़े रहे व जोरदार स्वागत किया गया
आजके इस कार्यक्रम में रेंगाड़बरी सरपंच इंद्रपाल तुमरेकी, खेरकटा सरपंच उभे नायक,कमकापार सरपंच रवि टांडिया सहित मण्डल महामंत्री दारासिंह भौसार्य,वरिष्ठ नेता पूनम जैन, संदीप लोढा, विकास ओटवानी, जयेश जैन,जगतपाल सिन्हा,खिलावन मण्डावी,कौशल शर्मा,रेमन अटल,भाजयुमो अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी,पलाश गुप्ता,रमेश डोसी, सहित काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता,पंचायत जनप्रतिनिधि, व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अंत मे आभार प्रदर्शन भाजपा नेता देवलाल ठाकुर ने किया व क्षेत्रीय विधायक व मंत्री पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया व इस सरकार को गरीब, किसान,नौजवान विरोधी करार दिया

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904