google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

18 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों के 100% टीकाकरण के लिए जन जागरूकता रैली स्काउट संग ने

Cg24आजतक न्यूज

कोविड-19 टीकाकरण जन जागरूकता के लिए स्थानीय संघ डौंडी ने निकाली रैली भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर व जिला संघ बालोद के आवाहन पर स्थानीय संघ डौंडी के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी, विवेकानंद हाई स्कूल डौंडी,के स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए डौंडी नगर के विवेकानंद विद्यालय से बाजार चौक, दुर्गा चौक,गांधी चौक, मथाई चौक में 18 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों के 100% टीकाकरण के लिए जन जागरूकता रैली निकाली,रैली के दौरान विभिन्न नारों के द्वारा, व बाजार में क्रेता व विक्रेताओं से व्यक्तिगत रूप संपर्क कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही स्काउट्स एवं गाइड्स ने अपने स्काउट प्रभारियों के साथ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी के कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर सेवा कार्य किया इस कार्यक्रम में स्काउट गाइड ब्लॉक सचिव नेमसिंह साहू, स्काउट व रोवर प्रभारी कृष्ण कोठारी, लेनपांडे जी, रमेश नायक,लीकेश गंजीर, गाइड व रेंजर प्रभारी गायत्री देवांगन, सरिता भारती,पुष्पलता गंजीर और स्काउट व रोवर लोकेंद्र नोमेंद्र,तुषार,युगल किशोर, टिकेश्वर,टोमेश्वर,टोकेश्वर,लक्ष्य गुलशन, वह गाइड पूजा शिवाय वीणा पोली संजना उपस्थित थे ,इस कार्य के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइडस् जिला संघ बालोद के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ,बीईओ डौंडी श्री आर आर ठाकुर ,उक्त संस्था के प्राचार्य बी.एस.वद्दन,बी.एल.नायक एस आर यादव ने व समस्त स्टाफ ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए भविष्य में इस प्रकार के सेवा व जागरूकता कार्यों को जारी रखने कहा। उक्त समस्त कार्यक्रम की जानकारी स्काउट ब्लॉक सचिव श्री नेमसिंह साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *