google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दल्लीराजहरा मसीही संगठन की वार्षिक साधारण सभा संपन्न


दल्लीराजहरा:- मसीही समाज का वार्षिक साधारण सभा दिनांक 12.07.2021 दिन सोमवार को संध्या 6:30 बजे से वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च दल्लीराजहरा में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजित किया गया जिसमें 15 चर्च में से 12 चर्च के पास्टर और डेलीगेट सम्मिलित हुए।
सभा का आरंभ अध्यक्ष रेव्ह. डॉ. डी. आर. साहू के प्रार्थना से हुआ , उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बाईबल के वचनों से कहा की ” देखो यह क्या ही भली और मनोहर बात है की भाई लोग आपस में मिले रहे “। जीवन में चुनौतियां आती रहती है और हमे उसका सामना एक साथ मिलकर करना है, हम जीवित परमेश्वर के जीवित संतान है इसलिए हमें अपने परिवार, अपने समाज और अपने नगर के लिए और अपने देश के लिए प्रार्थना करना है जिससे सबका विकास हो और सब लोग सुरक्षित रहें। श्रीमती ललिता जे.सेनगुप्ता ने सबके लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात सभा की कार्यवाही आरंभ किया गया।अध्यक्ष डॉ.साहू ने सभा में उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए
वार्षिक रिपोर्टर प्रस्तुत किया तत्पश्चात सभी ने समाज के उत्थान के लिए विचार विमर्श किया । इसके पश्चात दल्लीराजहरा मसीही संगठन पंजीयन क्रमांक – 17158 का वर्ष2021-2022 के लिए विधिवत नई कार्यकारणी समिति का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारीयों का निर्वाचन किया गया :-

1.अध्यक्ष – रेव्ह.पी.येशान्ना
2.उपाध्यक्ष- रेव्ह.मैथ्यू वर्गीस
3.सचिव – रेव्ह.डॉ.डी.आर.साहू
4.सह सचिव – पास्टर कमल रात्रे

  1. कोषाध्यक्ष – रेव्ह.डॉ.ई. एस.सागर
    6.सलाहकार सदस्य रेव्ह.डॉ.महेंद्र तुरकेन
    7सलाहकार सदस्य- रेव्ह.डॉ.शाहिल दीप

आडिटर :-

  1. श्री शीबू के.अब्राहम
  2. श्री शैलेन्द्र नाथ नंद

सभा के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों के लिए भूतपूर्व उपाध्यक्ष रेव्ह.शीबू कुरूथ के द्वारा समर्पण की प्रार्थना किया गया और सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी चर्च के अगुवो और सदस्यों श्रीमती रेबेका साहू, श्रीमती स्मिता जार्ज ,श्रीमती पी.रेशमा,श्रीमती स्वर्णा डेविड,श्रीमती ललिता जे.सेनगुप्ता ,श्रीमती बीनू अब्राहम ,श्री अखिलेश मसीह ,श्री जैन राजेश,श्री नितिन राम ,श्री न्यूटन राम ,श्री राजेश जान ,श्री वाई .कोशी ,श्री अन्नू मैथ्यू,श्री चिन्ना डेनियल, पास्टर आर.डी.देवांगन,पास्टर विपिन वासनिक,पास्टर आर.के.पटेल,पास्टर पी. सी.सागर, रेव्ह. जे. बी. डेनियल ,श्री अभिषेक साहू,कुमारी एंजल साहू ,कुमारी शालिनी एवम् समाज के सभी सदस्यों ने बधाई दी। उपरोक्त जानकारी रेव्ह.डॉ.डी.आर.साहू सचिव दल्लीराजहरा मसीही संगठन द्वारा दी‌ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *