google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सांई प्रसाद चिट फंड कम्पनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, आरोपी के विरूद्व छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलो मे अपराध कायम है सांई प्रसाद चिट फंड कम्पनी द्वारा जिला बालोद के 5782 निवेशकों से कुल 30,06,65,868/- रूपये की ठगी की गई है।

Cg24आजतक न्यूज

 सांई प्रसाद चिट फंड कम्पनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, आरोपी के विरूद्व छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलो मे
अपराध कायम है।
 सांई प्रसाद चिट फंड कम्पनी द्वारा जिला बालोद के 5782 निवेशकों से कुल 30,06,65,868/- रूपये
की ठगी की गई है।
 आरोपी को जगदलपुर केन्द्रीय जेल से प्रोडक्शन वारंट मे लाकर, थाना राजहरा मे गिरफ्तार कर
न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल बालोद भेजा गया
–00–
प्रार्थी संतोष कुमार कोमा ने थाना दल्लीराजहा मे रिपोर्ट दर्ज कराया है कि सन 2011 मे सांई प्रसाद प्रापर्टीज लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर्स के द्वारा अपने एजेट्स के माध्यम से जिला बालोद के व अन्य आस-पास के स्थानो पर अपना कार्यालय खोलकर रूपये कमाने एवं पैसा दोगुना करने, कम समय मे अधिक ब्याज देने की लुभावनी स्कीम खोलकर निवेशकां े से करोंड़ो रूपये जमा करवा कर उक्त कंपनी ने अपना कार्यालय बंद कर आरोपीगण भाग गये है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर
से थाना राजहरा मे अपराध क्रमा ंक 136/2016 धारा 420,406,467,468,120 बी भा.द.वि. एवं धारा
3,4,5,10 ईनामी चिट एवं धन परिचालन पाबंदी अधियिम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। इस कंपनी द्वारा जिला बालोद के 1275 निवेशकों से कुल 123697015 रूपये की ठगी की र्गइ है। निवेशकों को रूपये वापस दिलाने के लिए इस कंपनी के सम्पत्ति की कुर्की कार्यवाही की जा रही है। विवेचना के दौरान चिखलाकसा (राजहरा) कार्यालय से उक्त चिटफण्ड कंपनी मे लोगो
के द्वारा जमा किये गये करोड़ो रूपये की जमा रकम का बांड पेपर को जप्त किया गया। प्रकरण में कंपनी के मुख्य डायरेक्टर श्रीमती वंदना भापकर को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा चुका
है। मुख्य आरोपी बाला साहब भापकर घटना के बाद से फरार होने से लगातार पता तलाश किया जा रहा था। विवेचना के दौरान आरोपी को केन्द्रीय जेल जगदलपुर में होना पाये जानेे से प्रोडक्शन वारंट से
थाना राजहरा लाकर दिनांक 14.07.2021 को गिरफ्तार किया गया न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल बालोद मे भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *