google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खुरसुनी धान खरीदी केंद्र मे 130 कट्टा के धान के हेरा फेरी में 23 कट्ठा धान का बना पंचनामा तो गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नही हुई ?

सेवा सहकारी समिति खुरसुनी में पदस्थ जिम्मेदारों के द्वारा जब गड़बड़ी पाया गया तो कार्यवाही करने की जगह राजीनामा क्यों कराया गया यह भी सवालों के घेरे में आ रहा

जब यह बात पंचनामा में स्पष्ठ हो गया कि समिति से धान बाहर गया तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही क्यों नही किया जा रहा

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ परस साहू की रिपोर्ट :-गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम खुरसुनी सेवा सहकारी समिति में विगत अप्रैल माह के बाद लॉकडाउन खत्म होते ही धान खरीदी केंद्र में भारी हेराफेरी का मामला

सेवा सहकारी समिति मर्यादित खुरसुनी पंजीयन क्रमांक 291 में समर्थन मूल्य के तहत धान खरीदी में सहायक समिति प्रबंधक गोपेंद्र सोनी के मार्गदर्शन पर धान खरीदी हो रहा था इसी बीच प्रबंधन समिति की लापरवाही के चलते वहां के कुछ लोगों के द्वारा धान खरीदी केंद्र से लगभग 123 कट्टा धान खरीदी केंद्र से किसी दूसरे किसान के यहां चोरी छुपा ले जाकर रख दिया था, जिसकी शिकायत अस्थाई रूप से चपरासी कार्य करने वाले अंजोरी सिंह भारती के द्वारा किया था जिस को नजरअंदाज करते हुए सहायक प्रबंधक गोपेंद्र सोनी एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रबंधक रामटेके के द्वारा मात्र 23 कट्ठा धान दूसरे किसान के यहां पंचनामा बनाया था ,जिसकी जानकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मैनेजर रामटेके एवं धान खरीदी केंद्र के नोडल अधिकारी एस के वायदे को पूरी जानकारी था इसके बाद भी धान खरीदी केंद्र में धान की चोरी छुपा हेराफेरी का मामला को दबाकर प्रबंधक द्वारा एवं क्षेत्र के बड़े जनप्रतिनिधि के दबाव में आकर राजीनामा करवा दिया।

इस पूरे मामले को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मैनेजर रामटेके ने स्वीकार किया कि सोसाइटी का धान हमने दूसरे किसान के यहां 23 कट्ठा पंचनामा किए हैं पर हम क्या करें राजनीतिक दबाव के कारण उन्हें गांव स्तर पर राजीनामा करवाना पड़ गया आखिर इसकी जानकारी हम अपने नोडल अधिकारी वायदे सर को दे दिए हैं पूरी जिम्मेदारी सहायक समिति प्रबंधक गोपेंद्र सोनी का है। इस पूरे मामले को लेकर हेरा फेरी की खबर जब जिला कलेक्टर तक पहुंचा तब खरीदी केंद्र के नोडल अधिकारी एसके वैदे ने कहा इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

इस पूरे मामले को लेकर सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक गोपेंद्र सोनी ने कहा मामला पुराना हो गया है मामला रफा-दफा हो गया है उजागर करने से कोई मतलब नहीं यह जानकारी उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भरदा कला में बैंक मैनेजर रामटेके के सामने दो पत्रकारों के बीच स्वीकार किया है। आखिर किसानों के सोसाइटी में खरीदी किया हुआ धान की चोरी को राजनीतिक दबाव के चलते क्यों मामले को दबाया जा रहा है इस पूरे मामले को लेकर शिकायतकर्ता अंजोर भारती ने कहा मैं शिकायत करते करते थक गया हूं पर अब तक किसी ने सही प्रकार की जांच नहीं कर रहे हैं।

इस मामले को लेकर गुंडरदेही क्षेत्र के भाजपा नेता पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा की कांग्रेस के बड़े नेता के इशारे में यहां के भ्रष्टाचार को दबाने का प्रयास समिति प्रबंधक एवं सोसाइटी के जिम्मेदार लोग कर रहे हैं वैसे धान सोसाइटी से बाहर किसी दूसरे जगह निकालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होना चाहिए अधिकारी सही मायने में जांच करें तो गुंडरदेही ब्लॉक में अधिकांश सोसाइटी में हेराफेरी का मामला चल रहा है।

इस पूरे मामले को लेकर पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता राजेंद्र कुमार राय ने कहा जब अधिकारी 23 कट्ठा का पंचनामा बना लिया है तो कार्यवाही क्यों रोका गया है हेराफेरी करने वाले सहित समिति प्रबंधक व बैंक मैनेजर पर कार्रवाई होना चाहिए आखिर किसानों के धान सोसाइटी से चोरी छुपे रखने वालों पर उचित कार्रवाई हो कलेक्टर से करेंगे इस मामले में बात।

पूरा मामला लॉकडाउन खुलने के बाद धान खरीदी के समय सहायक प्रबंधक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रबंधक भरदा कला राजीनामा कराने में मुख्य भूमिका रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *