google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शिवसेना को मिली बड़ी जीत जल्द ही महामाया के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार

cg24आजतक न्यूज

लम्बे समय से चल रहे महामाया के स्थानीय बेरोजगारों का आंदोलन आखिरकार रंग लाया शिवसेना युवा इकाई जिलाध्यक्ष श्री हर्षवीर कसार के नेतृत्व में विगत कुछ दिनों से आंदोलन जारी था जिसका प्रमुख कारण था कि ग्राम महामाया में स्थित माइंस में वहाँ के स्थानीय लोगो को रोजगार प्राप्त हो परन्तु शासन प्रशासन व बीएसपी प्रबंधन द्वारा महामाया के स्थानीय लोगो की माँगो पर विचार नही किया जा रहा था आज शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी , मधुकर पांडे जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कामगार सेना व प्रदेश संगठन महामंत्री श्री राजेश ठावरे जी के आदेशानुसार ग्राम महामाया स्थित माइंस के समक्ष चक्का जाम किया गया जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष हर्षवीर कसार ने किया जसके परिणाम स्वरूप एस डी एम की पहल पर बीएसपी प्रबंधन ने शिवसैनिकों को लिखित आश्वासन दिया जिसमें कहा गया कि आने वाले माह नवम्बर में माइंस के कार्य मे वृद्धि होनी है जिसमे महामाया के स्थानीय बेरोजगारों को प्रथम प्राथमिकता देते हुए उन्होंने काम मे रखा जाएगा शिवसेना नेता संदीप कसार व ब्लॉक अध्यक्ष बहाद्दुर सोनी ने समस्त शिवसैनिकों को बधाई देते हुए चक्काजाम को स्थगित करने के निर्देश दिये उक्त निर्णय से ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है उक्त कार्यक्रम में महामाया प्रमुख बलराम निषाद ,प्रकाश मालेकर ,सुमांत व अन्य शिवसैनिक व ग्रामवासी उपस्थित थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *