Cg24आजतक न्यूज़
सरदार पटेल मैदान में लगा व्यापार मेला कोरोना की तीसरी लहर को दे रहा आमंत्रण, कोरोना गाईडलाइन की उड़ रही धज्जियाँ, हुई लचर व्यवस्था और बेजुबां हुआ प्रशासन, भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित ने लगाए आरोप…
बालोद- शहर के बीचोबीच याने के हृदय स्थल कहे जाने वाले सरदार पटेल मैदान में लगे व्यापार मेला में संचालक के द्वारा कोविड के सारे नियम कायदों का जमकर माखौल उड़ाया जा रहा है। जिन शर्तो में व्यापार करने की अनुमति मिली है, उन नियम कायदों की जमकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। बात सीधी साफ है, कि उक्त संचालक द्वारा कोरोना की तीसरी लहर को आमंत्रण दिया जा रहा हैं। शासन व जिला प्रशासन द्वारा जारी गाईडलाईन का खुलेआम स्थानीय प्रशासन के नजरों के सामने उक्त संचालक द्वारा उलंघन किया जा रहा हैं। व्यापार करने की आड़ में नियम कायदों को ताक में रख साथ ही लोगो की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा हैं। संचालक के कर्मियों के द्वारा कोरोना गाईडलाईन का जरा भी पालन नही किया जा रहा हैं। सबसे बड़ी बात यह कि यह मैदान शहर के बीचोबीच और जिला शिक्षा कार्यालय के सामने है, जहां शहरवासी शाम के समय वॉकिंग करने और बच्चे खेलने आते हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने मानो व्यापार मेला के संचालक से शहरवासियों व बच्चों के सपनो का ही सौदा कर दिया हो… ऐसा प्रतीत होता है..। वही मामले में भाजपा शहर मंडल और शहर युवा मोर्चा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल व्यापार मेला को बंद कराने एसडीएम सहित जिला प्रशासन को ज्ञापन देने की बात कही है। भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता अमित चोपड़ा ने बताया कि जहां एक और कोरोना की तीसरी लहर को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट है और सतर्क है। एवं राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों को दिशा निर्देशित कर रही है। की कोरोना की तीसरी लहर से कैसे निपटना है। तो वही छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के इशारों में चलने वाली प्रशासन अपने नियम कायदों के विपरीत जाकर कोरोना की दूसरी लहर को स्वयं आमंत्रित कर रही है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904