google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

धर्मांतरण पर शासन प्रशासन का परस्पर विरोधी बयान अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक – सांसद मोहन मंडावी

Cg24आजतक न्यूज

धर्मांतरण पर कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

कांकेर :- छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रा सुकमा सहित अन्य क्षत्रों में छत्तीसगढ़ सरकार के संरक्षण में हो रहे धर्मान्तरण पर सांसद मोहन मण्डावी ने चिंता जाहिर की है । उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले में आदिवासियों के धर्मान्तरण होने पर पुलिस अधीक्षक की स्वीकारोक्ति एवं सरकार । के जिम्मेदार मंत्रियों के परस्पर विरोधी बयानों को अत्यंत गंभीर व . चिन्ताजनक बताया है । इस पर केन्द्रीय गृह मंत्री है] अमित शाह को इस ” संबंध में आज ही पत्र लिखकर अवगत कराते हुए केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप की माँग की है | सांसद ने आगे कहा है कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में हो रहे धर्मान्तरण में प्रदेश सरकार का संरक्षण और संतिप्तता स्पष्ट है । यह स्थिति केवल सुकमा जिले में ही नहीं है, कमोबेश यही स्थिति पूरे प्रदेश में है । प्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा धर्मान्तरण के पक्ष में बयान देकर आदिवासियों की मूल संस्कृति, अस्तित्व एवं अस्मिता को नष्ट करने का कृत्सित प्रयास किया जा रहा है । इस पर आने वाले समय में आदिवासी समाज एकजुट होकर करारा जवाब देगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *