google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

उत्कृष्ठ बैंक सखियों को मिला माइक्रो एटीएम मशीन

बालोद cg24आजतक न्यूज


जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत जिले के विकासखण्डों में बीसी सखी एवं डिजीपे कार्यरत हैं। उनके द्वारा गाॅव-गाॅव जाकर निःशुल्क बैंकिंग सुविधा प्रदान की जाती है, जिसमें वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा भुगतान, विधवा पेंशन एवं जनधन खातों से राशि का भुगतान प्रमुख है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में लगभग 44 करोड़ रूपए का ट्रांजेक्शन इनके द्वारा किया जा चुका है।  इसी तारतम्य मंे उत्कृष्ठ बैंक सखियों ग्राम बघमरा की श्रीमती तनुजा यादव, ग्राम पीपरछेड़ी की श्रीमती डामिन बाई, ग्राम कोरगुड़ा की श्रीमती गीतांजली देशमुख और ग्राम तिलोदा की श्रीमती हुमेश्वरी यादव को संबंधित बैंक छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक एवं सीएससी ई-गर्वनेंस सर्विस के द्वारा प्रदान किए गए माईक्रो एटीएम मशीन को वितरित किया गया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने  बैंक सखियों को भविष्य में इसी प्रकार सक्रियता से ग्रामीणों को गाॅव एवं घर-घर जाकर बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि माइक्रो एटीएम के द्वारा एटीएम कार्ड के माध्यम से आहरण/निकासी किया जा सकता है। अब तक यह केवल आधार कार्ड एवं फींगर प्रिंट के माध्यम से हो रहा था, इससे ग्रामीणों को और ज्यादा सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 130 बीसी एवं डिजीपे सखी कार्य कर रही है। इनके द्वारा प्रतिदिन लगभग दस से पन्द्रह लाख रूपए का ट्रांजेक्शन कर प्रत्येक महिलाओं द्वारा न्यूनतम तीन से चार हजार रूपए प्रतिमाह कमीशन के रूप में आय अर्जित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *