google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सांसद मोहन मंडावी की बालोद जिला मे सक्रियता व जिला भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मजबूती से आमजनता के हित मे आवाज उठाकर कांग्रेस को घेरने में सफल होते दिख रहा भाजपा संगठन

बालोद जिला में भाजपा के द्वारा जिला मुख्यालय में व ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार सरकार के खिलाफ रणनीति बनाकर विरोध प्रदर्शन,व जनविरोधी नीतियों के विरोध में सामने आने से व बड़े नेताओं के जिम्मेदारी व कुशल निर्देशन से तीनों विधानसभाओं में भाजपा को लेकर उत्साह का माहौल बन रहा है।

सांसद मोहन मंडावी, जिला अध्यक्ष केसी पवार,प्रदेशमंत्री राकेश यादव, जिला महामंत्री प्रमोद जैन,देवलाल ठाकुर,राजेन्द्र राय,वीरेंद्र साहू, व युवाओं में अमित चोपड़ा,विक्रम धुर्वे,पुष्पेंद्र चंद्राकर का खुलकर कांग्रेस के खिलाफ लड़ने का जज्बा पार्टी को मजबूती दे रहा

केंद्र सरकार के सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को लेकर जिला भाजपा संगठन जिस नीति व कार्यक्रमो को लेकर चल रहा है। उसी नीति को आगे भी अगर इसी तरह बढ़ाया जाए तो चुनावो में फायदा मिलेगा ही संगठन को और मजबूती मिल सकता है।

बालोद cg24आजतक न्यूज :- बालोद जिला में लगातार दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना कर रही भाजपा को इस बार क्षेत्रीय सांसद मोहन मंडावी के बालोद जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रो में लगातार दौरे करने व जिला भाजपा अध्यक्ष की अगुवाई में एकजुट संगठन के द्वारा लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने से बालोद जिला के अंदर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। व जिले के अंदर विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा आज जिले के अंदर आमजनता की आवाज बन मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायकों को लेकर काफी आक्रामक होकर हमलावर हुई है।

सांसद मोहन मंडावी की साझी रणनीति व संगठन की बेहतर कार्यकर्मो के क्रियान्वयन करने व जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी देने से कुछ समय में ही बालोद जिला में भाजपा के नेता खुलकर सामने आ रहे है। और यह आनेवाले चुनावो के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। सांसद मोहन मण्डावी भी क्षेत्रीय मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम कर रहे है चाहे वो खनिज न्यास मद हो,आबकारी,हो या धान , व खाद का मुद्दा हर महत्त्वपूर्ण विषयो पर सरकार के विरोध में खुलकर बोल रहे है।जिससे नीचे स्तर के कार्यकर्ताओं तक मजबूती मिल रहा है। वही जिला भाजपा संगठन के मोर्चा,प्रकोष्ठ के नए जिम्मेदार नेताओ ने भी अपनी सक्रियता बढ़ाया है। किसान मोर्चा,महिला मोर्चा,युवा मोर्चा सभी सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरोध में आवाज बुलंद कर रहे है।

विधानसभा क्षेत्रों में भी संभावित दावेदार माने जाने वाले पूर्व विधायकों व वर्तमान मजबूत नेताओ के सामूहिक प्रयास भी संगठन को ताकत दे रहे है। मसलन गुंडरदेही में राजेंद्र राय,वीरेंद्र साहू,प्रमोद जैन, नरेश यदु ,पुष्पेंद्र चंद्राकर तो डौण्डी लोहारा में देवलाल ठाकुर,होरीलाल रावटे,विक्रम ध्रुवे तो बालोद में प्रदेश मंत्री राकेश यादव,जिला अध्यक्ष केसी पवार, अमित चोपड़ा,सुरेंद्र देशमुख, कमलेश सोनी दीपा साहू मुखर है। गुरुर से प्रीतम साहू,नरेश साहू,दुर्गानन्द साहू,सुशीला साहू सहित अन्य पार्टी नेता सरकार के खिलाफ सामने आ पार्टीहित में काम कर रहे है। व कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप लगाकर जनहित के मुद्दे उठा रहे है।

भाजपा जिला अध्यक्ष केसी पवार अपनी टीम व मोर्चा प्रकोष्ठ के नियुक्त पदाधिकारियों को साथ लेकर हाल ही में जिस प्रकार से भुपेश सरकार के नीतियों के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ी है। इससे आमजनता के बीच भाजपा को लेकर एक उम्मीद बना है। और इसका फायदा भी मिलेगा बहरहाल अंदरखाने चलते चर्चाओं की माने तो बालोद जिले में भाजपा के अंदर कुछ नेताओ में अपने को पार्टी से ऊपर समझने की प्रवित्ति व स्वम को बड़ा मानकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले लोगो व नए नवेले युवा पार्टी नेताओं के ऊपर लगाम रखने की भी आवश्यकता दिखाई दे रहा है। जिससे पुराने व योग्य कार्यकर्ताओ के बेहतरीन कार्यो पर विपरीत प्रभाव न हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *