Cg24आजतक न्यूज़
बालोद जिले के डौण्डी लोहारा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में नापाक ताकते हिंदू विरोधी ताकते ऐसे मंसूबो को अंजाम दे रहे व गरीब आदिवासी,हिन्दू व अन्य जाति के लोगो को सेवा के नाम से व आर्थिक लाभ जैसे कृत्यों के तहत उनके मूल धर्म की जगह दूसरे धर्मों में शामिल करने का घिनोना काम कुछ लोग अपने फायदों के लिए कर रहे है।
समरसता समिति सनातन धर्म की रक्षा हेतु व ऐसे घृणित कार्यो को करने वालों के विरोध में सप्ताह के हर रविवार को हनुमान चालीसा पाठ करेगा

डौण्डी लोहारा cg24आजतक न्यूज़ :- प्रदेश में फिर से तेजी के साथ हो रहे धर्मांतरण व इसके दुष्प्रभाव में डौण्डी लोहारा नगर व आसपास के क्षेत्रों में भी इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज नगर के अंदर नए समरसता समिति का गठन कर ऐसे लोगो के विरोध में आज सांकेतिक हनुमान चालीसा का पाठ नगर के वार्ड 13 दुर्गा मंच में किया गया

नगर सहित आसपास तेजी के साथ बढ़ते धर्मांतरण को लेकर चिन्तित जागरूक लोगो ने सनातन धर्म की रक्षा व एकजुटता के लिए यह आयोजन किया इसमे देवलाल ठाकुर ने कहा कि देश प्रदेश सहित जिलों ,नगरों व ग्रामों में यह धर्म परिवर्तन का काम कुछ नापाक ताकते लंबे समय से कर रहे है। हिंदुओ को अनेक प्रकार के प्रलोभनों व अन्य तरीकों से बरगलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने का खेल खेला जा रहा है। नगर के अंदर भी कुछ समय से हिन्दू समाज को बांटने,उनका धर्म परिवर्तन करने, गरीब हिंदुओ को दूसरी जाति में मिलाने का कुचक्र भी एक दो लोगो के द्वारा करने की जानकारी मिल रहा है। जो निंदनीय है। व हम ऐसे लोगो के मंसूबे कभी पूरा नही होने देंगे ऐसे देश विरोधी,धर्म विरोधी ताकतों के खिलाफ पूर्व में हिन्दू हृदय सम्राट जशपुर राजा स्व .दिलीप सिंग जूदेव जी ने जो आंदोलन घर वापसी का चलाया था व हमारे हिंदू भाइयों को अपने हिन्दू मूल सनातन धर्म में वापसी कराया था आज फिर उसी प्रकार से स्व. जूदेव जी के संकल्पों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता दिखाई दे रहा है। देवलाल ठाकुर ने आगे कहा कि गरीब आदिवासी व अन्य धर्म के लोगो को,आर्थिक,सेवा,व अन्य कुचक्रो के तहत धर्म परिवर्तन करने वालो को में चुनौती देता हूं। कि अपने हरकतों से बाज आये व सनातन धर्म को तोड़ने से बाज आये नही तो इसका दुष्परिणाम जल्द ही सामने आएगा इस क्षेत्र में भी घर वापसी कार्यक्रम चलाया जाएगा हमारा हिंदू सनातन धर्म दूसरे धर्म को नुकसान पहुंचाने, उनको तोड़ने व धर्म विरोधी कार्यो को करने की प्रेरणा नही देता बल्कि समाजिक समरसता,सबका साथ व अपने अपने धर्मो को मानने व पूजा करने की स्वतन्त्रता की सिख देता है। लेकिन हमें कमजोर मानने की भूल करने वालो को यह जान लेना चाहिए कि हिन्दू कभी कमजोर न था न है न कभी रहेगा ।

जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे,शिव धरमगुडे ने भी हिंदुओ का धर्म परिवर्तन कराने वालों को सख्त लहजे में ऐसे कार्यो को जल्द से जल्द रोकने की बात कही इस आयोजन में गायत्री परिवार,आरएसएस,शिवसेना, रामनाम प्रभात फेरी,साहू समाज सहित अन्य संगठनों के लोगो व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही आज हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, भाजपा जिला मंत्री जयेश ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता, शिव धरमगुडे, विकास ओटवानी ,पार्षद माया ठाकुर ,दसोदा भूआर्य, शिवसेना से संदीप कसार, संतोष गुप्ता, महेंद्र जायसवाल,रूपेश सिन्हा,इंद्रपाल तुमरेकी,धर्मेंद्र निषाद,धन्नू यादव, सरपंच कोटेरा भानुदेव साहू,कल्याण साहू,भोलाराम साहू, प्रेमनाथ पटेल, शिक्षक बी एल साहसी ,लता गुप्ता अजय बाफना,दीपचंद भंसाली,संदीप जैन सहित अन्य लोग शामिल रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904