google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दैहान तरौद जंगल बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण प्रेमियों ने रक्षा सूत्र बांधकर जताया विरोध

बालोदcg24आजतक

बालोद जिले के अंतर्गत दैहान तरौद से ‌ बायपास रोड निर्माण के लिए प्रस्तावित है इस रोड चौड़ीकरण में लगभग 2900 पेड़ो को काटा जायेगा जिसको बचाने के लिए जिले के पर्यावरण प्रेमियों द्वारा बीड़ा उठाया है लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं इसी क्रम में आज पेड़ पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया इस मुहिम में तरौद के महिलाओं बच्चो सहित बड़ी संख्या में ज़िले के पर्यावरण प्रेमियों के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए बायपास रोड बनने के लिए चिन्हांकित किये गये पौधों को रक्षा सूत्र बांधा गया साथ ही महिलाओं बच्चों के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए पर्यावरण संरक्षण संबंधित स्लोगन का नारा लगाते हुए रैली निकाले।
भोज साहू पर्यावरण प्रेमी व विरेन्द्र सिंह ग्रीन कमांडो ने कहा कि हम लोग लगातार इस तरह अभियान चलाकर एक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है हम लोग चिपको आंदोलन चलाये थे वैसे ही आज हम लोग रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ पौधों को एक सुरक्षा देते हुए पेड़ नहीं काटने के लिए शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं और आगे भी हमारे अभियान में पत्र लिखकर प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री,वन मंत्री से मांग करेंगे साथ ही विकासखंड स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे कोरोना काल में लोगों को आक्सीजन की किल्लत के बारे में लोगों में हाहाकार मचा हुआ है और एक तरफ इस तरह बालोद जिला प्रशासन पेड़ों को बचाने के बजाए काटने पर उतारू हो रहा है। कविता केंद्रे सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा की जिस प्रकार हम अपने भाइयों का कलाइयों में राखी बांधते हैं और उसके रक्षा के के लिए विनती करते हैं वैसे ही आज हमने अपने पर्यावरण संरक्षण के लिए दैहान तरौदजंगल को कटने से बचाने के लिए रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों की रक्षा के मांग शासन प्रशासन से कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेंद्र सिंह ग्रीन कमांडो, भोज साहू पर्यावरण प्रेमी, कविता गेन्द्रे सामाजिक कार्यकर्ता, दीपक थवानी सामाजिक कार्यकर्ता ,पिलेश्वर साहू, नोम साहू, गायत्री साहू नैना साहू जयप्रकाश जयसवाल शुभम साहू प्रशांत बड़ी संख्या में ग्राम तरौद की महिलाएं बच्चे सहित जिला के पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *