google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा के मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष,महामंत्री व प्रभारी की संयुक्त बैठक सम्पन्न

अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश प्रभारी डॉ. सलीम राज जी प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान महामंत्री द्वय शाहिद खान शकील अहमद हुए सामिल

रायपुर -भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के सभी सातों मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष,महामंत्री व प्रभारियों की बैठक आज 17 जुलाई को भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर नया रायपुर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रसाद जी प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती डी.पुरंदेश्वरी जी,सह प्रभारी श्री नितिन नवीन जी,प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय जी,प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी,प्रदेश महामंत्री श्री नारायण चंदेल जी,श्री भूपेंद्र सवन्नी जी,श्री किरण देव जी की उपस्तिथि में बैठक सम्पन्न हुई।
इस बैठक में सभी मोर्चा अध्यक्षो ने अपने-अपने मोर्चे के बारे में फीडबैक दिया इसी कड़ी में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान जी ने भी पार्टी द्वारा दिये कार्यक्रमों की जानकारी दी और आगमी मिशन 2023 में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बने इस पर अल्पसंख्यक मोर्चे की भूमिका पर पर जानकारी दी।
इस बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉ.सलीम राज,प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान,महामंत्री द्वय शाहिद खान शकील अहमद सहित भाजपा के सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री व प्रभारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *