google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महासमुंद: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर….. दो लोगों की मौके पर मौत

Cg24आजतक न्यूज़ :- महासमुंद जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जानकारी के मुताबिक, रायल ट्रेवल्स की यात्री बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी. तभी नेशनल हाइवे 53 पर तुमगांव तिराहा के पास बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दो की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया.इस हादसे की सूचना के बाद तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया.

मृतकों में से एक की पहचान डॉ रामनाथ निषाद निवासी भाटापारा तुमगांव, एक घायल कृष्णा साहू भाटापारा के रुप में हुई है. वहीं एक मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है.वहीं महासमुंद जिले में एक और एक्सीडेंट हुआ है. पिकअप वैन सिरपुर रोड में फूसेराडीह के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. पिकअप में सवार बारह लोग घायल हो गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव लाया गया है. घायलों में 7 महिला व 5 पुरुष शामिल हैं. वैन ग्राम छुरिया फिगेश्वर गरियाबंद से तुरतुरिया मंदिर जा रही थी. तुमगांव पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *