google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रदेश के सांसद बना रहे रणनीति,संसद में उठाएंगे मतांतरण के मामले को

मोदी व शाह को बताएंगे हालात ,भाजपा उठायेगी इस पर आवाज

बिलासपुर के सांसद अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहे मतांतरण के मुद्दे को मानसून सत्र के दोरान लोकसभा में रखने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर प्रदेश के भाजपा सांसदो से बात हो गई है। सभी एक दूसरे के संपर्क में हैं। सदन में पुरजोर तरीके से अपनी बात रखेंगे। सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में मतांतरण के कारण विगड़ते हालात से अवगत कराकर हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

नवा रायपुर में अवैध बालगुह में मध्य प्रदेश से बच्चों को लाकर मतांतरण कराने का खबरो द्वारा पर्दाफाश करने के बाद प्रदेश में इसके विरोध में सभी वर्ग में आवाज उठने लगी है। भाजपा इस मुद्दे पर आक्रामक दिखाई दे रही है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मतांतरण जैसे संवेवनशील मुद्दे पर मौन रहने से समुदायों के बीच टकराव के हालात बनने लगे हैं। सेवा की आड़ में मिशनरी आदिवासी व गरीब लोगों का मतांतरण कराने में लगी हैं। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी मानसून सत्र

मतांतरण के वीरोध में सदन से लेेेकर सड़क तक आवाज उठाते रही हूं। मानसुुुन सत्र के दौरान इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशविरा चल रहा है। यह गंभीर विषय है। रोक लगना चाहिए ( गोमती साय सानन सांसद रायगढ़ )

सभी सांसदों से चर्चा के बाद इस मुद्दे को सदन में रखेंगे मतांतरित लोगो को आरक्षण का लाभ नही मिलना चाहिए ऐसे ही स्थिति रही तो आने वाले समय मे वर्ग संषर्घ की स्थिति निर्मित हो सकता है। (सांसद मोहन मंडावी कांकेर लोकसभा )

देश की कांग्रेस सरकार मतांतरण रोकने में असक्षम है। वह आदिवासी संस्कृति को नष्ट करने में जुटी है। हालांकि यह पूरे देश की समस्या है। संसद सत्र में वै केंद्र सरकार से मतांतरण रौकने के लिए हस्तक्षैप करने की मांग करेंगे। आदिवासी वंधु लगातार मतांतरण के खिलाफ आंदौलन कर रहै हैं | वे अपनी मुखधार में ही रहना चाहते हैं। मैं उनका समर्थन करता हु। (सुनील सोनी सांसद रायपुर लोकसभा )

कंही मतांतरण हो रहा हो तो इसकी जानकारी दे बीमारी ठीक कराने या अन्य मदद के सहारे मतांतरण कराना विधि विरुद्ध है। इस मुद्दे को उठाने के लिए सभी साथी सांसद एकमत है। ( गुहाराम अजगले सांसद जांजगीर चाम्पा )

छत्तीसगढ़ में इटली वाली मेंडम को खुश करने के लिए यह मतांतरण चल रहा है। छद्म रूप से इसे मदद दिया जा रहा है। आदिवासियों के साथ छल करके उनका मतांतरण किया जा रहा है। संसद में इसके विरोध में साथ है। ( चुन्नीलाल साहु सांसद महासमुंद )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *