Cg24आजतक न्यूज़

डौंडीलोहारा में विभिन्न ग्रामो में भाजपा का सघन जनसमपर्क अभियान शुरू,बडी संख्या में जुड़ रहे लोग
डौंडीलोहारा. ब्लॉक मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामो में पार्टी व संगठन को मजबूत करने भाजपा ने कमर कस ली है।क्षेत्र के प्रमुख भाजपा नेता ,युवा मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियो के साथ लगातार ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर लोगो से संपर्क कर रहे है। रविवार को पूर्व जिंला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता देवलाल ठाकुर,जिंला मंत्री जयेश ठाकुर,जिंला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा,मण्डल उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत रेंगाडबरी के सरपंच इंद्रपाल तुमरेकी,युवा मोर्चा के विकास कुमार ,अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिरेन्द्र गायकवाड़ व अन्य लोगो ने ग्राम सिवनी,जाटादाह में ग्रामीणो से जनसमपर्क किया। प्रमुख भाजपा नेताओ को गावो में देखकर ग्रामीणो में जमकर उत्साह देखने को मिला।ग्रामीणो ने बताया कि कांग्रेस शांसन में ग्रामीणो द्वारा एक सर्व समाज मांगलिक भवन की मांग की गई थी ताकि गाँव के सभी समाज के लोगो को मांगलिक कार्यो के लिए सुविधा मिल सके,लेकिन उक्त मांग अब तक पूरी नही हो सकी है।इस दौरान ग्राम पंचायत जाटादाह की सरपंच तेजेश्वनी दुग्गा, रामकुमार दुग्गा,जैनेंद्र कुमेटी,चेतन भुआर्य,चंद्रप्रकाश देवदास,मेघनाथ देवदास,पूनम यादव,अनुराधा रावटे,राजेन्द्र रावटे,भूमि रावटे,सोनउ राम बेलसर,कुमारी भुआर्य व ग्रामीण भी मौजूद रहे।भाजपा नेताओं ने स्व सहायता समूह व भाजपा सरकार द्वारा पूर्व में ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने प्रारंभ बिहान योजना के अन्तर्गत कार्य करने वाली महिलाओ के समूह से भी मुलाकात की।भाजपा नेताओं ने भाजपा की सरकार आने पर ग्रामीणो खासकर महिलाओं के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए हर सम्भव पहल करने की भी बात कही।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904