कांग्रेस झूठे वादे विकासवाद का थोथा नारा देकर अपने नाकामियों को रही छिपा
कोरोना से सावधान रहना होगा सतर्क क्षेत्रवासियों से वैक्सीन लगाने की अपील
केन्द्र का रोना रोकर किसानों व जनता को कर रही भ्रमित
दल्लीराजहरा/डौण्डी,18 जुलाई :- सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता से झूठा वादा व विकासवाद का थोथा नारा देकर अपनी नाकामियों को छिपा रही है, सच तो यह है कि छत्तीसगढ़ के शहर गांव गांव में जितने भी विकास के कार्य हो रहे है केन्द्र सरकार के योजनाओं के तहत किये जा रहे केन्द्र की योजनाओं को भी राज्य की कांग्रेस शासन ठीक तरह से क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। आज कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में स्थापित हुए ढ़ाई सालों से ऊपर हो गये इन ढ़ाई सालों में प्रदेश में विकास शून्य है प्रदेश के शहरी खास कर के ग्रामीण क्षेत्र में जो विकास कार्य चल रहे है सिर्फ केन्द्र की योजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है यह बात आज ग्राम पंचायत के सरपंच से लेकर आम जनता कर रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई उन्होने यह भी कहा की प्रदेश शासन द्वारा किसी भी विभाग के भ्रष्टाचार की शिकायत मामले में कोई कार्यवाही तक नहीं किया जाता है अभी कुछ दिन पूर्व जिला शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति में भारी अनिमितता की शिकायत को लेकर जब राज्य सरकार के द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने पर पूर्व विधायक राय ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय से की तब जाकर केन्द्रीय विभाग के अधिकारी इसकी जांच जिले में आकर किया शिकायत सही पाया गया तब जाकर शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही हुई और उन्हे निलंबित किया गया ये तो हुई बात शिक्षा विभाग की इसी प्रकार प्रदेश के समस्त शासकीय विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला निर्मित है। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने आगे कहा की प्रदेश सरकार के गलत नीतियों के कारण पिछले वर्ष के समर्थन मूल्य में किसानों से खरीदे खरीफ फसल की धान सहकारी समितियों में सड़ रहा है इससे साफ प्रतीत हो रहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार धान को लेकर बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार करने में लगी है और केन्द्र सरकार का रोना रोकर प्रदेश के किसानों व जनता को भ्रमित कर रही है इन्ही सब को देखते हुए देश के सभी सहकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने सहकारी मंत्रालय बनाया है। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने प्रधानमंत्री मोदी की कही बातों से क्षेत्र की जनता को अवगत करवाते हुए कहा की देश कोरोना की तीसरी लहर के मुहाने पर बैठा हुआ है हम सतर्कता से इसे टाल सकते है इसलिए सबको सतर्क रहना होगा और संक्रमण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी साथ ही सभी पात्र लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील भी किये हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904