इस मामले में बड़े आला अधिकारियों की उपस्थिति से यह तो तय हो गया कि हर बिंदु पर जांच होगी व अगर कोई दोषी होगा तो कार्यवाही भी होगा एसडीएम ,डीएसपी,तहसीलदार की मौजूदगी से यह तय की प्रशासन मामले पर गंभीर

विधायक की पहल के बाद आज डीएसपी दिनेश सिन्हा के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भूपेंद्र अग्रवाल व तहसीलदार अश्वन कुमार पुसाम घटना स्थल पर पहुंचे व मामले की जानकारी ली
गुंडरदेही cg24आजतक
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :-तवेरा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी सी चंद्रहास के कार जलने के मामले में एवं 14 जुलाई को सोख्ता गड्ढा में 2 वर्ष की मासूम की मौत हो जाने के बाद तवेरा गांव की घटना की चर्चा चौक चौराहों सहित लोगों की जुबान पर है आखिर इस घटना की जिम्मेदार कौन हैं और लगातार आज प्रशासनिक अधिकारियों का दौरा के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है।
कार जलने के बाद सुबह जांच में पहुंचे बालोद एसडीओपी दिनेश कुमार सिन्हा के आगमन के तुरंत बाद गुंडरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल तहसीलदार अश्वन कुमार उप स्वास्थ्य केंद्र में बैठकर घटना की विस्तृत जानकारी लिए
अब देखना होगा कि प्रशासन कार जलाने वाले आरोपी को पहले पकड़ते हैं या लापरवाही पूर्वक सोख्ता गड्ढा खोदने वाले जिम्मेदार पर कारवाही कौन से गति पर आगे बढ़ रहे हैं दोनों मामले की जांच करना प्रशासन के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है पुलिस विभाग राजस्व विभाग प्रमुखता से दोनों घटना की जांच में जुट गए हैं फिलहाल एसडीएम तहसीलदार ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित ग्रामीणों को बयान दर्ज कर रहे हैं थोड़ी देर बाद घटना की सच्चाई पता चल जाएगा

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904