google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

तवेरा मामले में 2 वर्ष की मृतक के गड्ढे में हुई मौत के बाद कल स्वास्थ्य कार्यकर्ता की अज्ञात लोगों ने कार जला दी

बड़ी खबर cg24आजतक न्यूज – तवेरा में 14 तारीख को सोख्ता गड्ढा में 2 वर्ष के नाबालिग का मौत हुआ था उसी जगह पर आज किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता की कार को आग के हवाले कर दिया।

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,, गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम तवेरा में उपस्वास्थ्य केंद्र के कार्यकर्ता कुमारी सी चंद्रहास के कार को आज रात को अज्ञात व्यक्ति ने जला दिया

आख़िर स्वास्थ्य कार्यकर्ता की कार कैसे जली और सोख्ता गड्ढा में 2 साल के मासूम की मौत हो जाने के बाद जिम्मेदार पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रहा है अब तो प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती सामने आ रही है जबकि निष्पक्ष कार्यवाही के लिए ग्रामीणों ने उस दिन संसदीय सचिव के पास अपने गुहार लगाया था संसदीय सचिव के आगमन के पश्चात स्वयं विधायक कुंवर सिंह निषाद ने नगर पंचायत सीएमओ को फोन करके जिस सोख्ता गड्ढा में भरा पानी को तत्काल दूसरे दिन वहां से साफ करवाया गया था।

वैकल्पिक व्यवस्था के लिए विधायक ने ग्राम पंचायत तवेरा के सरपंच को उस सोख्ता गड्ढा के आसपास फेसिंग तार से सुरक्षित करने को बोला गया था पर आज 5 दिन से फेसिंगा नहीं किया गया , प्रशासन इस मामले में कोई जांच की सही दिशा नहीं चुन पाए हैं आखिर कब तक ऐसी जिम्मेदार लोग छोटे-छोटे मासूम की जान के प्रति खेलते रहेंगे गुंडरदेही ब्लॉक में और भी हो चुका है ऐसी घटना

पहला घटना पूर्व कार्यकाल में ग्राम पंचायत खर्रा मे सरपंच सचिव के द्वारा पानी टंकी का निर्माण कर रहा था इसी बीच निर्माणाधीन पानी टंकी गिरने से एक नाबालिग का मौत हो गया था इसी बीच ग्रामीणों के निष्पक्ष जांच की मांग किया और सरपंच सचिव ने जेल जाना पड़ा।

दूसरा घटना गुंडरदेही के ग्राम कजरा बांदा में आंगनबाड़ी के पास एक सोख्ता गड्ढा में एक मासूम का मौत हो गया था तो जांच अधिकारी ने सोख्ता गड्ढा में लापरवाही बरतने के मामले में पंचायत सचिव पर कार्यवाही किया था और राजनीतिक दबाव के चलते सरपंच बाल-बाल बच गए थे गुंडरदेही क्षेत्र में सफेदपोश वालों की दबंगई इतना है कि हर शासकीय कार्य में बाधा डालकर राजनीति करते हैं, गुंडरदेही एक सरपंच पर मनरेगा कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में सरपंच सचिव पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने एसडीएम ने सीईओ को पत्र लिखा है आज सालों बीत गया फिर भी अधिकारी ने उसे रद्दी टोकरी में डालकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं अब देखना होगा कि ग्राम तवेरा में सफेदपोश नेताओं की क्या भूमिका होती है आखिर 2 साल के मासूम की मौत के मामले में क्यों लोग गरीब लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं।

तवेरा के श्री राम धर्मउत्सव के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सोख्ता गड्ढा खोदने व खुदवाने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

सदस्यों को यह कहना है,,,,ग्राम तवेरा में एक मासूम का जान चला गया और प्रशासन जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने में लेट कर रहा है ग्राम तवेरा के श्रीराम धर्मोत्सव युवा समिति के सभी सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा मांग किया जा रहा है कि जिस जिसके लापरवाही द्वारा एक बच्चे का जान चला गया उन लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करने के लिए समिति द्वारा एसडीएम व थाने पर ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे हैं और मांग को जल्द से पूरा नहीं करने पर आंदोलन की जानकारी दी गई… राकेश निषाद, जयप्रकाश यदू, रिकेश सिन्हा ,शैलेंद्र निषाद ,विरेन्द्र सेन,मुकेश निर्मल, भूषण साहू, तारेंद्र पटेल ,कमलेश पेंटर, रिकेश साहू, विकास पटेल, हिरेंद्र निर्मल, डोरेंद्र यदु डी कुमार ,कमलेश निर्मल,जितेंद्र पटेल, तुलाराम साहू, लोकेन्द्र निर्मल,बिरेन्द्र साहू,मितेश साहू,चम्मन निर्मल,लिकेश साहू
घटना के तीसरे दिन एसडीएम तवेरा में 10:00 बजे आने वाले थे जिसके चलते ग्रामीणों को जो जो समस्याएं थी उसे बताने के लिए रुके भी थे लेकिन लोग शाम तक एसडीएम की राह तकते रह गये.

मृतक परिवार से मिलने घटना के तुरंत बाद क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे दूसरे दिन आप पार्टी के नेता पहुंच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है पर अब तक छत्तीसगढ़ में विपक्ष की भूमिका निभाने वाले गुंडरदेही भाजपा के लोग अभी तक मासूम की मौत के मामले में चुप्पी साधे बैठे हुए हैं इस मामले में गुंडरदेही भाजपा मंडल के अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी से रविवार को बात करने पर उन्होंने कहा कि अभी तक वहां नहीं पहुंचे हैं पर हम लोग पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *