google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

एकलव्य विद्यालय स्थित कोविड केयर सेंटर में आज से सामान्य उपचार के लिये ओपीडी संचालन की शुरुआत

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया के प्रयास से नगर के एकलव्य विद्यालय स्थित कोविड केयर सेंटर में आज से सामान्य उपचार के लिये ओपीडी संचालन का शुरुआत हो गया है।।नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने ओपीडी संचालित होने से पहले पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।।नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने कहा कि सामान्य उपचार हेतु ओपीडी संचालित होने से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।
केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के प्रयास से आज नगर में सामान्य उपचार हेतु ओपीडी संचालित हो पा रहा है,यहां नागरिकों के लिये सर्वसुविधायुक्त शासकीय अस्पताल बनाने की दिशा में भी आवश्यक पहल किये जा रहे हैं,जल्द ही नागरिकों को आसानी से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पायेगा।
इस अवसर पर एल्डरमैन प्रमोद तिवारी ,केव्ही अब्राहम. ईश्वर राव ,पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हा,ताम्रध्वज सुधाकर,स्वप्निल तिवारी,पूर्व नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता व्ही डी कुरैशी ,जिला कांग्रेस सचिव विवेक मसीह ,युवराज साहू जी,नवीन कथूरिया ,रमेश भगत ,अजय छाजेड़ सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *