google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

एसपी बालोद का फरमान जिले के पुलिस अधिकारी या जवानो के द्वारा मकान किराया,दुकानों की उधारी,व उधार की रकम वापस न करने की शिकायतें मिल रही जो सही नही

आर्थिक लेनदेन व दुकानों से लेनदेन को समय पर करे शिकायत मिलने पर होगी कानूनी कार्यवाही

बालोद cg24आजतक न्यूज :- बालोद जिला पुलिस कप्तान सदानंद कुमार ने आज पत्र जारी कर बालोद जिले के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को इन बातों से अवगत कराते हुए निर्देश दिए है। कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि जिला बालोद में पदस्थ अधि./कर्मचारियों द्वारा किसी प्रायवेट व्यक्ति के निवास में किरायेदार के रूप में रहने पर भी किरगया नहीं देना, स्थानीय दुकानदारों से उधार में सामान लेकर उधार की राशि नहीं लौटाना, किसी अन्य व्यक्तियों से उधार की रकम लेकर रूपये वापस नहीं करना आदि कारणों से रुपया की वापसी लंबे समय तक नहीं करने के फलस्वरूप संबंधितों के विरूद्ध रूपयों की वापसी करवाने, विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करवाने आदि के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही है, जो घोर आपत्तिजनक है।

उक्त प्रकार की शिकायतें लिखित/मौखिक रूप से पहुँचने पर अन्य ईमानदार/कर्तव्यनिष्ठ अधि./कर्मचारियों की छवि के साथ साथ विभाग की भी छवि खराब हो रही है।

  • यदि किसी अधि./कर्मचारियों द्वारा किसी व्यक्ति, सेंस्था, फर्म आदि से उधार सामान, रकम या अन्य वस्तु ली जाती है, तो उसके लिये वह स्वयं जिम्मेदार होगा और यदि उसके विरूद्ध उक्त से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायतें प्राप्त होती हैं, तो संबंधित अधि./कर्मचारियों के विरूद्ध विधिश्रम्मत कठोर कार्यवाही की जावेगी।

अतः इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित किया जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *