Cg24आजतक न्यूज
मामले में शामिल ऐसे शातिर लोगो को पकड़ने में पुलिस विभाग के खुफिया तंत्र की नाकामी या कोई और बड़ी वजह जिससे इस पर रोक नही लग रहा
सांसद कांकेर मोहन मंडावी ने अपने डौण्डी लोहारा क्षेत्र के जनसंपर्क दौरे में लगातार अवैध कारोबार खासकर शराब बिक्री को लेकर काफी नाराजगी जताया था
वनांचल के क्षेत्र हो या ऊपरी इलाको के ग्राम सभी जगह अवैध शराब परिवहन करने वाले युवा उनको घर पहुंचाकर शराब मुहैया करा रहे है। जिन पर कार्यवाही नही हो रहा है।
डौण्डी लोहारा cg24 आजतक न्यूज :- डौण्डी लोहारा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर के अंदर तेजी से अवैध शराब बिक्री करने के मामलों ने पुलिस कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। ऐसा नही है। कि पुलिस कार्यवाही नही कर रही या शांत बैठी है। पुलिस भी यदाकदा एक दो मामले पकड़कर सामने लाते रहे है। लेकिन इस व्यापार को नगर से बाहर ग्रामीण क्षेत्रो ग्रामों में फैलाने वाले शातिर लोगो तक पहुंच नही पा रहे है। और ऐसा क्यों यह एक पहेली बना हुआ है।
डौण्डी लोहारा नगर में हाल के कुछ समय से अवैध कारोबार में तेजी की अंदरूनी खबरें मिल रहा है। जिसमे सट्टा, गांजा,अवैध दारू निकासी कर अधिक राशि मे बेचने का कारोबार लंबे समय से फल फूल रहा है। और जो अंदरखाने खबर आ रहा है। वो भी काफी चौकाने वाला है। कि नगर के अंदर भी कुछ युवा इस काम को तेजी से आगे बढ़ा रहे है। व कुछ पैसों के फायदे में अपना जीवन बर्बाद कर रहे है। नगर के अंदर ऐसे कई वार्ड व चौक चौराहों में यह धंधा तेजी से पैर पसार रहा है। जो समाज के हित मे नही है।
पुलिस ऐसे मामलों में अक्सर छोटे लोगो तक पहुंच पा रही है। और बड़े शिकारी लगातार पुलिस से बचे हुए है। व ऐसे कामों को अंजाम दे रहे है। वर्तमान कोरोनाकाल मे अवैध शराब परिवहन करने का मामला भी बड़ा है। जो नगर के साथ साथ गांवों की फिंजा को खराब कर रही है।
नए पुलिस अधीक्षक के बालोद जिला की कमान सम्हालने व ऐसे अपराध पर रोक लगाने की सख्त फरमान के बावजूद भी डौण्डी लोहारा नगर के कुछ शातिर युवा इस कारोबार को आगे बढ़ा रहे है। व लगातार पुलिस की नजरों से बचे हुए है। जिनपर अंकुश लगाने की मांग अब धीरे धीरे उठने लगा है।
नगर के सरकारी शराब दुकानों से ही निकालकर शातिर लोग शराब का अवैध परिवहन का काम कर रहे है। और ऐसे कामों में वो छोटी गाड़ियों मसलन बाइक,स्कूटी का उपयोग कर रहे है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904