google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांकेर सांसद मोहन मंडावी मिले नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली से पुष्पगुच्छ भेंटकर दी बधाई

Cg24आजतक :- मानसून सत्र के दौरान कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने दिल्ली में रामेश्वर तेली केंद्रीय राज्य मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस श्रम एवं रोजगार से सौजन्य भेंट कर उन्हें नए दायित्व की बधाई दिए । सांसद मोहन मंडावी द्वारा कांकेर संसदीय क्षेत्र के बारे में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली को अवगत कराएं। सौजन्य भेंट के दौरान कांकेर सांसद ने केंद्रीय राज्य मंत्री को पुष्प पुष्प भेंट कर बधाई दिए ।

मानसून सत्र के दौरान कांकेर सांसद मोहन मंडावी दिल्ली में केंद्रीय राज्य पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस श्रम एवं रोजगार मंत्री रामेश्वर तेली से सौजन्य भेंट कर उन्हें नए दायित्व की बधाई दी। सांसद मोहन मंडावी द्वारा कांकेर संसदीय क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने व श्रमिकों के जीवन स्तर को सुदृढ़ करने हेतु सुझाव देते हुवे छत्तीसगढ राज्य में रोजगार एवं श्रमिको के जीवन स्तर में बड़े बदलाव की संभावनाओं पर जोर दिया। ज्ञात हो कि केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली मूलतः छत्तीसगढ़ से है। जिसका फायदा भी आने वाले समय में रोजगार के क्षेत्र में वह श्रमिकों के जीवन स्तर को सुदृढ़ करने हेतु एक बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। इस मुलाकात को लेकर सांसद मोहन मंडावी ने जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास एवं क्षेत्र में केंद्रीय योजनाओं के लाभ हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली जी से सौजन्य भेंट हुई है। जिनसे विभिन्न विषयों पर तार्किक चर्चा में कांकेर लोकसभा क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ के विकास के विषयों पर चर्चा हुई है।जिसका सुखद परिणाम आने वाले समय में जनता के समक्ष होगा।

सांसद मोहन मंडावी के इस स्नेह भेंट की जानकारी मीडिया को सांसद मोहन मंडावी के प्रतिनिधि जीतू विश्वास गुप्ता ने देते हुवे कहा की सांसद मोहन मंडावी लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है।और इसका ही कारण है कि सांसद मोहन मंडावी के द्वारा कांकेर लोकसभा में मेडिकल कालेज केंद्रीय विद्यालय ऐतिहासिक कार्यों की स्वीकृति सहित रेलवे विभाग में अरबों रुपए की लागत से हुवे विकास कार्यों के चलते रेल्वे स्टेशनों सहित इस विभाग में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *