google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री से कराया वार्ड 01 में भूमिपूजन फिर इस कार्य को वार्ड 07 में कराने का गलत प्रयास कर रहे दल्ली पालिका के इंजीनियर आदिवासी पार्षद शिवांगी ध्रुव ने लगाया आरोप

Cg24आजतक न्यूज :- भारतीय जनता पार्टी की वार्ड क्रमांक एक की पार्षद श्रीमती शिवांगी ध्रुव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका दल्लीराजहरा को लिखित शिकायत कर कहा कि वार्ड क्रमांक 01 के सी. सी. रोड को नगरपालिका के इंजीनियर राकेश पाठक द्वारा दुर्भावनावश वार्ड क्रमांक 07 में कराये जाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। शिवांगी ध्रुव ने बताया कि नगर पालिका के ईंजीनियर के द्वारा वार्ड क्रमांक 01में सी.सी. रोड निर्माण हेतु छ.ग. शासन को प्रस्ताव भेजा गया था और शासन ने इसे स्वीकृत भी कर दिया था राशि स्वीकृत होने के बाद नगर पालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 01 में सप्तगिरी पार्क से काली मन्दिर तक सी.सी.रोड़ की निविदा भी निकाली गई थी तत्पश्चात नगर पालिका के द्वारा इस कार्य का भूमि-पूजन वार्ड क्रमांक 01 के नाम से छ. ग. शासन की केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया से करवाया गया था वार्ड क्रमांक 01की जनता पूरी तरह आश्वस्त थी कि अब वार्ड में सी.सी. रोड निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा , मगर मंत्री जी के भूमिपूजन करने के कुछ दिन बाद ही ईंजीनियर राकेश पाठक द्वारा आपको विश्वास में लेकर इसी कार्य का भूमिपूजन वार्ड क्रमांक 07 में पुनः करवाया जाता है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि इंजीनियर राकेश पाठक द्वारा छ. ग. शासन की केबिनेट मंत्री की छवि को वार्ड क्रमांक 01 की जनता के सामने धूमिल करने का कुत्सीत प्रयास किया जा रहा है। जबकि जिस स्थान पर इंजीनियर- इस सी-सी. रोड को वार्ड क्रमांक 01 से हटाकर बनवाना चाह रहे है वहा इसकी बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है वहां पहले से B.S.P. द्वारा डामर रोड बनवाया हुआ है और छुटे हुए स्थल पर नगर पालिका द्वारा पूर्व में सीसी रोड निर्माण करवाया जा चुका है चाहे तो स्थल निरीक्षण किया जा सकता है। इससे साफ पता चलता है की इंजीनियर राकेश पाठक खुलेआम छ. ग. शासन के पैसो का दुरूपयोग करने में लगे है और छत्तीसगढ़ शासन की केबिनेट मंत्री की छबि को वार्ड क्रमांक 01 की जनता के सामने धूमिल करने में लगे हैं। इंजीनियर राकेश कुमार पाठक जनता के टैक्स के पैसो का खुले आम दुरुपयोग करने में लगे हुए हैं। किसी भी वार्ड में कार्य प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिये, मगर नगरपालिका दल्ली राजहरा के इंजीनियर इस निती पर कार्य करते नहीं दिख रहें हैं।यहां तो बस जनता के टैक्स के पैसों को बर्बाद करने में लगे हैं। वार्ड में जहां एक तरफ जो लोग झोपड़ पट्टी में निवास करते है वो लोग बरसात में कीचड़ से सने रास्तो पर चलने को मजबूर हैं और नगर पालिका के इंजीनियर राकेश पाठक BSP के बने डामर रोड पर सी.सी. रोड बनवाने में लगे हैं। इनके द्वारा वार्ड में किसी भी कार्य के लिये शासन को प्रस्ताव भेजा जाता है तो न वार्ड पार्षद से पूछा जाता है और न ही वार्ड की जनता से ? आखिर ये शासन की नौकरी कर रहे हैं ,या अपने निजी पैसो से नगर में कार्य करा रहे हैं। इससे पूर्व भी जल आवर्धन योजना में नगर के छुटे हुए सभी वार्डो को इस योजना में सम्मिलित कर लिया गया मगर वार्ड क्रमांक 01 को शामिल नहीं किया गया जो कि इनकी कार्य शैली और विकृत मानसिकता को दर्शाता हैं। या फिर मैं एक आदिवासी महिला पार्षद हूं इसलिए भी मुझे जानबूझकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसे इंजीनियर के उपर तत्काल कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए जो नगर में कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने में पूरी तरह असफल है।और जनता के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग करने में लगा है। इसकी शिकायत पार्षद श्रीमती- शिवांगी धुव पार्षद वार्ड क्रमांक 01 दल्ली राजहरा ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *