google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सावधान युवक ने पहले भेजा फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर की दोस्ती फिर की चैटिंग झांसे में आये नाबालिग लड़की को देर रात बाइक में ले जाकर आरोपी के साथ नाबालिग दोस्त ने भी किया लड़की से दुराचार

Cg24आजतक न्यूज

  • थाना देवरी क्षेत्रांतगत नाबालिक बालिका से आरोपी द्वारा फेसबुक के माध्यम से घटना के लगभग 10 दिन पूर्व फ़ेन्ड रिक्वेस्ट भेज कर किया गया था दोस्ती।

*» घटना दिनांक के रात्रि को आरोपी द्वारा अपने नाबालिग साथी के साथ पीड़िता बहला-फुसलाकर ले जाकर किया गया था दुष्कर्म ।

  • थाना देवरी के द्वारा घटना की सूचना पर प्रथम सूचना दर्ज होने के 24 घंटो के अंदर दोनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

घटना का संक्षिप्त विवरण :इस प्रकार है कि दिनांक 21.07.2021 को थाना देवरी में थाना क्षेत्रांतगत स्थित एक ग्राम से प्रार्थी (पिड़िता के पिता) के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज किया गया कि उसकी नाबालिक वालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 18/19. 07.2021 की दरम्यानी रात्रि को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। प्रार्थी को दिनांक 19.07.2021 के सुबह 05:00 बजे ग्राम भण्डेरा के किसी व्यक्ति के द्वारा फोन करके बताया गया कि उसकी बेटी मेन रोड के किनारे बैठी हुई है, उसे पूछने पर उसने अपने पिता का नाम तथा मोबाईल नंबर दिया जिससे मैंने आपको कॉल किया है। इसके बाद प्रार्थी अपने गांव के सरपंच के साथ ग्राम भण्डेरा पहुंचा जहां देखा कि उसकी बेटी मेन रोड़ के किनारे बैठी हुई थी। जिसे ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा ले गये जहां उचित ईलाज हेतु जिला अस्पताल राजनांदगांव रिफर कर दिया गया। जहां पीड़िता ने बतायी कि लगभग 10 दिन पहले उसकी सहेली की फेसबुक में म्यूचल फ्रेड रहे मोहित सोनकर ने उन्हें फ्रेड रिक्वेस्ट भेजा। म्यूचल फ्रेड देखकर पीड़िता ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। इसके पश्चात्‌ आरोपी द्वारा पीड़िता से फेसबुक मैसेंजर एप्प में चैट कर उसका मोबाईल नंबर मांगा गया। मोबाईल नंबर मिलने के पश्चात्‌ पीड़िता व उक्त आरोपी के बीच फोन पर बातचीत होने लगी तथा आरोपी ने पीडिता से अच्छा दोस्ती कर लिया। घटना दिनांक 18.07.2021 के रात्रि लगभग 10:00 बजे आरोपी मोहित सोनकर पिता नोहर सोनकर उम्र 21 साल, निवासी देवरी थाना-देवरी जिला बालोद अपने एक अन्य साथी के साथ पीड़िता के घर के सामने पहुंचकर उसके कॉल कर बाहर बुलाया तथा आपस में बात करते करते पैदल थोड़ी दूर ले जाकर अचानक उसे बाईक में दोनो अपने बीच में बिठाकर ले गये तथा दुष्कर्म कर सुबह 04:30 बजे लगभग ग्राम भण्डेरा मेन मार्ग के किनारे उसे छोड़कर भाग गये। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक93/2021.घारा us 363,366(क ) 376 (2) ४ ,376 (घ ), 294, 506(8) , 323 ipc 4,5(ठ),6 पास्को एक्ट’ 3(2)v sc,st एक्ट पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. पोर्ते के मार्गदर्शन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक श्री नवीन बोरकर थाना प्रभारी देवरी, निरीक्षक श्रीमति पदमा जगत व अन्य स्टॉफ की एक विशेष टीम तैयार कर त्वरीत कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया। टीम के द्वारा घटना एवं आरोपीगण के संबंध सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सायबर सेल बालोद की मदद से तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचना के 24 घंटे के अंदर आरोपी मोहित सोनकर तथा 01 नफर विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत गिरफ्तार करने में सफलता पाया गया।

गिरफ्तार आरोपी 1. मोहित सोनकर पिता नोहर सोनकर उम्र 21 साल, निवासी देवरी थाना-देवरी जिला बालोद (छ0ग0)।

  1. 01 नफर विधि से संघर्षरत बालक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *