google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अर्जुन्दा क्षेत्र से 01 माह से गुम नाबालिक बलिका को पुलिस ने किया बरामद,आरोपी को किया गिरफ्तार

० थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में एक माह से गुम नाबालिक बालिका को ग्राम कोचराटोला, थाना मोहला,जिला राजनादगांव से किया गया बरामद।

० पीड़ता के कथन के आधार पर प्रकरण में सामुचित धारायें जोड़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Cg24आजतक न्यूज :- थाना अर्जुन्दा क्षेत्रांगत एक ग्राम के प्रार्थिया दिनांक 16.06. 2021 को थाना अर्जुन्दा आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नावालिक बेटी दीनांक 04.06.2021 के सुबह 11/30 बजे घर से बस स्टाप भरदाकला जा रही हूँ कहकर घर से निकली थी जो समय पर घर वापस नही आने पर उसके परिजन द्वारा अपने नाबालिक बेटी का पता तलास किया कही पत्ता नहीं चला। प्रार्थिया के नाबालिक बेटी को किसी अज्ञात वयक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 78/2021 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के तलाश हेतु उसके निकटम सहेलियों व रिस्तेदारों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई जो कही पता नही चला।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री सदानन्द कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.पोर्ते के निर्देशन पर तथा श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में अपहृता का पता तलाश हेतु एक विशेष टीम गठित कर सायबर सेल बालोद से तकनीकी मदद से प्रार्थिय के पाये जाने वाले संभावित स्थल जिला चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) टीम रवाना किया गया कि पीड़िता, संदेही पुनेश्वर सिन्हा के बुआ के खेत ग्राम कोरचाटोला, में काम कर रही है वहां जाकर अपहृता का पता तलाश किया गया, जहां पीड़िता को संदेही पुनेश्वर सिन्हा पिता उदयराम सिन्हा उम्र 23 वर्ष, साकिन डुमाटोला, थाना मोहला,जिला राजनादगांव के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया। पीड़िता और संदेही को थाना अर्जुन्दा लाया गया। पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 366,376(2)(ढ़) भादवि, 4,5(5),6 पास्की एक्ट जोड़ी गई तथा प्रकरण के आरोपी पुनेश्वर सिन्हा को दिनांक 22.07.21 के 21/15 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा श्री निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रआर. 1636 भुनेश्वर मरकाम, आर. 292 योगेश पटेल, आर.32 पुरन देवांगन, आर.75 मिथलेश, तकनीकी शाखा बालोद, आर. 313 भालेश्वर देवोगन, मआर. 989 लिलेश्वरी देवागनएंव अन्य थाना अर्जुन्दा स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

नाम आरोपी : पुनेश्वर सिन्हा पिता उदय राम सिन्हा, उम्र 23 वर्ष, साकिन डुमाटोला,थाना मोहला, जिला राजनादगांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *