Cg24आजतक न्यूज,के एस ठाकुर राजनांदगांव
राजनादगांव :- स्टेडियम वार्ड की पार्षद व चेयरमैन सुनीता अशोक फड़नविस् द्वारा अपने वार्ड कोरोना काल मे मृत व्यक्तियों की स्मृति में उद्यान का निर्माण करवा रही है देश प्रदेश का इस प्रकार का पहला उद्यान होगा , फड़नवीस ने बताया कि इस उद्यान में वे वार्ड वासी स्वयं पौधा रोपड़ करेगे जिनके परिवार के सदस्य ने कोरोना काल मे में अपनी जान गवाई है वार्ड के प्रतेयक कोरोना से मृत व्यक्ति की स्मृति में पौधे लगेंगे साथ उनकी नाम की तख्ती / बोर्ड भी बनाया जाएगा ।
श्रीमती फड़नवीस ने बताया कि श्रद्धाजंलि स्मृति का निर्माण पार्षदनिधि से कराया जा रहा है उद्यान में पाथ वे , गार्डन चेयर व अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों का रोपड़ जहाँ एक ओर पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है वही दूसरी तरफ यह मानव जीवन के लिए आवश्यक आक्सीजन का महत्वपूर्ण स्रोत है साथ ही इस तरह के कार्य से वार्ड में हरियाली व सुंदरता बनी रहेगी उन्होंने अपनी निधि की अधिकतम राशि का उपयोग कोरोना काल मे जनहित के लिए किया है इस दिशा में 30 बिस्तर का कोविड आइसोलेशन वार्ड का निर्माण किया है श्रीमति सुनीता फडणवीस ने “श्रद्धाजलि समृति उद्यान ” के निर्माण को कोरोना से मृत व्यक्तियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि की संज्ञा दी है
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904