google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

350 बोरी नीम लोपित यूरिया गुरुर पुलिस के हवाले,अवैधानिक रूप से परिवहन करते किसान मोर्चा सदस्यों ने पकड़ा

इस मामले में ड्राइवर के बयान के आधार पर कार्यवाही होते नही दिख रहा वही जिले के उर्वरक अधिकारी ने गुरुर थाने को पत्र लिखकर जब अवैध परिवहन का मामला माना है। तो सम्बंधित व्यापारी जिनका नाम आ रहा आखिर उनके ऊपर कार्यवाही क्यों नही कर रहे ?

अर्जुंदा के महेश ट्रेडर्स से 350 बोरी यूरिया लोडिंग होकर निकला ,जिसमें 150 बोरी यूरिया का चालान पर्ची सुरेश गांधी के रिश्तेदार के नाम पर ट्रक ड्राइवर बुधू राम साहू के मुताबिक यूरिया खाद आंध्र प्रदेश के लिए लोडिंग बताया गया।

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :- अर्जुंदा नगर से आज सुबह 7:00 बजे से बड़े भारी मात्रा में यूरिया की कालाबाजारी को रोकने किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सुबह 7:00 बजे से इन पर नजर बनाए हुए थे । 350 बोरी यूरिया के कालाबाजारी का खुलासा किसान मोर्चा ने किया ,अर्जुंदा नगर संचालित महेश ट्रेडर्स संचालक सुरेश गांधी के खाद गोदाम से 350 बोरी यूरिया खाद लेकर गाड़ी क्रमांक 0D,24,B,4433, ट्रक में निकला ड्राइवर साधु राम साहू के बयान के अनुसार ग्रोमोर यूरिया नीम रोपित 45 किलो वजन की बोरी कुल 350 बोरियां अन्य ट्रक से लोडिंग कर महेश ट्रेडर्स अर्जुंदा विकासखंड गुंडरदेही में लोडिंग करके बिना दस्तावेज के यूरिया का परिवहन कर रहा था अचानक किसान मोर्चा की टीम ने रोका अर्जुंदा से निकलने के बाद गुरुर ब्लाक के ग्राम सनौद के पास रोककर पूछताछ की है उसमें स्पष्ट पता चला कि अर्जुंदा निवासी सुरेश गांधी ने उस गाड़ी में किसी प्रकार के दस्तावेज उपलब्ध नही कराए थे।कालाबाजारी से बचने 150 बोरी का चालान पर्ची ड्राइवर एवं अपने रिश्तेदार को व्हाट्सएप से भेजा गया गाड़ी की कार्यवाही के समय कुछ भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं था।

ड्राइवर का अलग-अलग बयान आ रहा था कभी देवकोट मैं खाली करना बताता था तो कभी धमतरी का योगेश देवांगन धमतरी मे खाली करने के लिए बोला गया है इस प्रकार की बात कह रहा था गाड़ी मालिक का नाम मीनारानी हलदर ग्राम रायधर पत्तलकोड़ी पान गोदाम विकासखंड रायधर जिला नवरंगपुर उड़ीसा निवासी बताया। किसान मोर्चा ने लोडिंग अनलोडिंग करवाने वाले अर्जुंदा के व्यापारी पर एफ आई आर करवाने की मांग को लेकर अड़े रहे, फिलहाल मीडिया से बातचीत में अर्जुंदा के महेश ट्रेडर्स के संचालक सुरेश गांधी ने बताया कि मैं अभी बाहर हूं मेरे पास पूर्ण दस्तावेज है अब मैं बालोद जिला का डीलर हूं बालोद जिले के अंदर कहीं भी खाद बेच सकता हूं।

काफी गहमागहमी के बीच जिला उप संचालक कृषि विभाग के अधिकारी पहुंचे तब पंचनामा बयान में अर्जुंदा के महेश ट्रेडर्स सुरेश गांधी के रिश्तेदार प्रवीण कुमार गांधी पिता शंकरलाल गांधी आमदी विकासखंड धमतरी,अपने रिश्तेदार को बचाने के कारण लिखित बयान दर्ज कराया कि मैं एक कृषक हूं अब कृषक होने के नाते मैं अर्जुंदा से मेरे संबंधित किसानों के लिए यूरिया खाद मंगाया हूं।

इधर महेश ट्रेडर्स के संचालक के रिश्तेदार नवीन राठी ने बयान दिया है कि मैं कृषक हूं और मेरे लिए और मेरे साथी किसान के लिए यूरिया मंगा रहा हूं पर महेश ट्रेडर्स के द्वारा काटा गया चालान पर्ची में राठी कृषि केंद्र देवकोट लिखा हुआ है ,आखिर उस देवकोट का कहीं भी उल्लेख ड्राइवर के द्वारा नहीं बताया गया आखिर आंध्र प्रदेश की गाड़ी में बिना कोई दस्तावेज के 350 बोरी यूरिया कैसे पहुंचा कृषि विभाग के अधिकारी की सांठगांठ के चलते अधिकांश खाद बीज की दुकानों में इस तरह की भ्रष्टाचार देखने को मिलता है किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू, एवं महामंत्री हेमंत साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ,कौशल साहू मंडल अध्यक्ष गुरुर, ईशा प्रकाश साहू ,पन्नालाल साहू, टिकेश्वर पांडे, अनिल साहू ,लीला राम साहू ,ओ साहब यादव ,अमृत आशीष साहू ,सरपंच उज्जवल साहू ,सेवक राम साहू ,गजेंद्र साहू ,किसान मोर्चा मंडल गुंडरदेही के अध्यक्ष टीका राम निषाद, धर्मेंद्र साहू, धनु राम साहू, ईश्वर लाल साहू, दिलीप पटेल, गंगा राम साहू ,महावीर निषाद, टीकाराम सांवरे जिला किसान मोर्चा के सदस्य, एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित होकर 350 बोरी अवैध रूप से यूरिया को पकड़ने मे सफलता पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *