google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सूने मकान मे चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,3 लाख का सोने चांदी का जेवर व समान भी बरामद

cg24आजतक न्यूज़

आरोपी द्वारा सूने मकान की रेकी कर दोपहर 01:00 बजे चोरी की घटना को दिया अंजाम। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई अन्नात आरोपी की शिनाख्ती।

आरोपी के कब्जे से सोने ,चांदी के जेवरात एवं 01 एक विवो मोबाईल हैण्डसेट बरामद किया गया।

Cg24आजतक :- थाना राजहरा क्षेत्र के गांधी चौक में दिनाक 18.07.2021 को प्रार्थी पुखराज जैन निवासी राजहरा जो घटना दिनांक को अपने घर पर ताला लगा कर आलू प्याज का दुकान पर काम करने गया था जो दोपहर को खाना खाने घर वापस आया तो देखा कि उसके मकान के दरवाजा का ताला टुटा हुआ था सामान विखरे हुये पडे थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 238/ 2021. धारा-454 380 भादवि विवेचना में लिया गया मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक, श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन ,अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. पोर्ते के निर्देशन पर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत््यावश्यक दिशा निर्देश दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री अब्दुल अलीम खान के पर्यवेक्षण में निरीक्षक श्री टी.एस. पटटावी के नेतृत्व में टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल राजहरा प्रार्थी के घर आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के दिन आने जाने वाले के संबंध में आस पास के लोगों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने मुखवीर तंत्र के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाश प्रांरभ की गई ! प्रकरण के आरोपी सचिन कुमार यादव पिता विश्वनाथ यादव उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड न 19 गांधी चौक राजहरा जिला बालोद से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई पूछताछ पर आरोपी ने चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से 05 नग सोने की अंगूठी, 01 जोड़ी सोने का टाप्स, 01 जोड़ी सोने की वाली, 01 जोड़ी की सकली, 01 नग सोने की बिंदिया , 01 जोड़ी सोने की वाली ,04 नग सोने की फुली, 01 जोड़ी चांदी की पायल, 01 नग चांदी का चाबी गुछछा , 01 जोड़ी चांदी का बिछिया, 01 नग मोबाईल हैण्डसेट विवो कुल मशरूका लगभग 03 लाख बरामद किया गया।

तरीका वारदात आरोपी द्वारा दिन के समय सुनसान होने का फायदा उठाकर सूने मकान मे ताला लगा देखकर घर के बगल से दिवाल फांद कर प्रवेश किया और अपने साथ लाये राड से ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सोने ,चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सचिन कुमार यादव पिता विश्वनाथ यादव उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड न 19 गांधी चौक राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)

उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक श्री टी.एस पट्टावी, सउनि हुसैन सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हरिशंकर सिंह, आरक्षक संजय चेलक, आरक्षक भुनेश्वर यादव, आरक्षक पूनमचंद खरे, आरक्षक सुमन डेहारी , आरक्षक झामसिंह कोमरे ,आरक्षक कुंमलाल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *