google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया हुआ

Cg24आजतक न्यूज

शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया उद्घाटन में विशेष रुप से आर सी बेहरा जी.एम. झरण दल्ली माइंस, शिबू नायर अध्यक्ष नगर पालिका राजहरा, दिलीप लोढ़ा, प्रकाशचंद लोढ़ा समाज सेवी , शांति लाल जैन अध्यक्ष व्यापारी संघ, जनक लाल ठाकुर पूर्व विधायक डौण्डी लोहारा, गणेश राम चौधरी अध्यक्ष छ.ग. माइंस श्रमिक संघ, डॉ सैबालजाना अधीक्षक शहीद अस्पताल दल्की राजहरा, शांतु पारख समाज सेवी, कांशी राम निषाद पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका मंचस्थ थे.

कार्यक्रम में सर्वप्रथम जन जागति सांस्कृतिक कार्यक्रम नवा अंजोर के कलाकारों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया उसके बाद मंचस्थ अतिथियों का शहीद अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा बारी बारी से स्वागत किया गया तत्पश्चात वहां उपस्थित सभी अतिथियों का शहीद अस्पताल के नर्स स्टॉप के द्वारा गुलाल और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया.

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि करोना से बचना है तो सावधानी बहुत जरूरी है करोना का तीसरी लहर आने वाला है जिसके लिए सावधानी बरतना जरुरी है करोना के दूसरी लहर से आज जनता जिस तरह से लड़ाई लड़ी उसी तरह से तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयार रहना होगा. कोरोना के दूसरी लहर से लोगों को आहंसीजन के लिए भटकना पड़ा था. शहीद अस्पताल में आहसीजन प्लांट होने से आसपास के लोगो को आशसीजन के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा.

अतिथियों ने कहा कि दूसरी चरण के कोरोना काल में स्वयं सेवी संगठन, सामाजिक संगठन, ट्रेड यूनियन और सभी प्रकार के संगठन आम नागरिक स्वतः थिमारी से लड़ने के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे है वह निश्चित ही सराहनीय कार्य है. कोरोना काल से लड़ने के लिए फ्रंट लाईन वर्कर, (डॉहटर, नर्स, मितानीन, सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता ) दिन रात अपनी जिक्षेमेदारी निभाई है. जिसके लिए सभी कर्मचारी धन्यवाद के पात्र है.।अतिथियों ने यह भी कहा कि भारत देश के हर राज्य की सरकारें टीकाकरण को तेज गति से पूरा करना चाहते परंतु अफवाहों के कारण टीकाकरण कार्य में बहुत समय लग रहा है. पहले सरकार द्वारा मं वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बल दिया गया है उसके बाद ब वर्ष से अधिक और अब कर वर्ष से अधिक को टीकाकरण लगाने का निर्देश जारी हुआ है. उसमें में कई तरह के अफवाहों के कारण धीमी गति से टीकाकरण किया जा रहा है। अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा स्पष्ट आदेश नहीं होना टीकाकरण में देरी का मु(»य कारण है. टैकाकरण में लोगों को अलग अलग नहीं बांटकर सभी के लिए समान रुप से टीकाकरण लगाने का आदेश जारी करना चाहिए तभी टीकाकरण सफल हो पाएगा अन्यथा अफवाहों के इस दौर में टीकाकरण को सफल कर पाना

शहीद अस्पताल के अधीक्षक डॉ सैबाल जाना ने कहा कि कोरोना काल में उन सभी महानुभवों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने कोरोना काल में भर्ती मरीजों के लिए आगे आकर सहयोग प्रदान किया. शहीद अस्पताल उनका भी धन्यवाद करता है जिन मरीजों ने शहीद अस्पताल पर भरोसा रखकर अपना ईलाज कराएं है. डॉ जाना ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की सहयोग की भावना जो प्राचीन काल से चली आ रही है. उसे बचाएं रखना होगा ताकि मुसिबत के समय एक दूसरे को सहयोग दे सकें.

उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख से अल्पना जाना, बिहारी लाल ठाकुर, पूर्व पार्षद राम जतन भारद्वाज, प्रमोद तिवारी, संतोष देवांगन, रवि जायसवाल, गैंद सिंग ठाकुर, पार्षद चंद्रप्रकाश, स्वपनिल तिवारी, डॉ रुप आनंद दासानी, डॉ राजीव लोचन शर्मा, डॉ अमित तिवारी, डॉ पांडुरंग, डॉ. पराग, डॉ अमित बासु, डॉ दीपांकन सेन गुस्ता, सुरेंद्र भेड़िया, सूरेश कुमार, अनिल यादव, गौतम बेहरा, सुरेंद्र बेहता, दिलीप कुमार सूर्यवंशी एवं शहीद अस्पताल के डॉर्डटर्स, सिस्टर, सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थि थे. कार्यक्रम का संचालन प्रिती शाह ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *