google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आदित्येन इंग्लिश मीडियम स्कूल रोहिना (सागरपाली) के संचालक पर पालकों ने लगाया मनमानी करने का गंभीर आरोप


टी. सी. एवं प्रगति प्रतिवेदन नहीं देने के कारण बच्चों का अन्यत्र शाला में दाखिला नहीं होने की समस्या

महासमुन्द जिले के बसना विकास खण्ड में आदित्येन इंग्लिश मीडियम स्कूल रोहिना (सागरपाली) में संचालित है, जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के सैकड़ों विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, पालकों ने लिखित शिकायत करते हुए कहा कि आदित्येन इंग्लिश मीडियम स्कूल में कोरोना महामारी के बाद से आज पर्यन्त तक किसी प्रकार की ऑनलाइन अध्यापन नहीं हो रही है, जिसके चलते अधिकांश पालक बच्चों की भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रशासन एवं संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 1वर्ष पूर्व से ही अपने बच्चों को अन्यत्र शाला में दाखिला कराने हेतु संचालक आदित्येन इंग्लिश मीडियम स्कूल रोहिना (सागरपाली) से टी. सी. की मांग कर रहे हैं, लेकिन संचालक के द्वारा पालकों को ट्यूशन फीस की मांग की जा रही है, जो कि बिना पढ़ाये फीस देना उचित नहीं है, इसके अतिरिक्त अभी वर्तमान में कुछ बच्चों का स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश हेतु चयनित हुआ है, जहाँ पर टी. सी. व प्रगति पत्रक की आवश्यकता पड़ रही है |
पालकों ने कहा कि स्कूल प्रशासन एवं संचालक द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसके चलते बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रही है, पालकों ने संचालक के इस प्रकार की तानाशाही रवैया से तंग आकर बच्चों की भविष्य को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द, जिला कलेक्टर महोदय महासमुन्द, क्षेत्रिय विधायक सरायपाली, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बसना को शिकायत कर पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए अतिशीघ्र समस्या का निराकरण करने की मांग की है, ताकि किसी बच्चों का आहित न हो सके, पालकों में प्रमुख रूप से तेजराम यादव, लक्ष्मण पटेल, वृन्दावन साहू, देवेन्द्र पटेल, गणेशराम खुंटे सागरपाली, बालकराम यादव, मोहरसाय यादव, निरंजन पटेल आंवलाचक्का, हेमलाल बेहेरा, गिरधारी साहू, यादबो साहू रोहिना, हेतकुमार पटेल, मिनीकेतन चौधरी, रोहित कुमार चौधरी भौंरादादर, विजय यादव, मुरलीधर पटेल, कृपाराम पटेल दुर्गापाली, शंकरलाल लहरे कापूडीह, सुमित्रा बर्मन, छबिलाल बर्मन, राकेश बर्मन सुखापाली सहित आदि अन्य पालकों ने अतिशीघ्र समस्या का निराकरण करने की मांग उच्चाधिकारियों से की है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *