google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने अपने खाते में अस्सी लाख रूपये जमा कराये थे

Cg24आजतक न्यूज :- दिनांक 05122020 हो प्रार्थिया उत्तरा सार्वा पति राजकुमार सार्वा निवासी वार्ड क. 19 राजहरा द्वारा थाना राजहरा में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करवायी थी कि उसे एवं हेमिन रजक, तबस्सुम कुरैशी, श्रीमती महेश्वरी सिन्हा, दिप्तीलता रामटेके, चंन्द्रिका निर्मलकर, मालती सावलकर सरिता मेश्राम आदि से मोबाईल नंबर 8889768773 के धारक अशोक पांडे उर्फ महेन्द्र तिवारी पिता शेषमणि तिवारी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवायजर के पद पर नियुक्ति कराने उपरोक्त सभी पीडिताओं से कुल 22,30,000 रूपये विभिन्‍न खातों में जमा कराकर नौकरी नही लगाये जाने पर अप.क. 522, 2020 धारा 420 भादवि कायम करायी थी। प्रकरण के विवेचना के दौरान मोबाईल धारक एवं प्रार्थीगणों द्वारा जिस खाते में रकम जमा की गई थी उस खाते का धारक की पतासाजी करने पर खाता कमांक 20083095168 का धारक मोहन नेगी निवासी वार्ड क, 05 नारायणपुर जिल नारायणपुर का होना पाये जाने पर आरोपी को थाना तलब कर पुछताछ किये तो ज्ञात्त हुआ कि खाता धारक मोहन नेगी पिता पुनाराम नेगी के खाते में कुल 14.44,300 रूपये उपरोक्त प्रार्थियो द्वारा जमा किया गया है। उसके खाते का बैंक स्टेटमेंट के अवलोकन पर उसके खाते में कुल 80,00,000 रूपये विभिन्‍न खातों से एवं विभिन्‍न तिथियों में जमा होना पाया गया है साथ ही जमा रकम को आरोपी द्वारा तत्काल अन्य खातों मे ट्रास्सफर कर देना भी पाया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा उक्त रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका है इस कारण आरोपी मोहन नेगी द्वारा अपने अन्य साथी एवं मुख्य आरोपी के साथ संपूर्ण घटना को अंजाम देना सिद्ध पाये जाने पर आरोपी को आज विनांक 30.07. 2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल दाखिल करने का आदेश पारित किया गया है। प्रकरण के मुख्य आरोपी महेन्द्र तिवारी उर्फ अशोक पांडे पिता शेषमणि तिवारी को बलौदा बाजार के अन्य प्ररकणों में गिरफ्तार होने की सूचना पर उसे थाना राजहरा (॥कर न्यायालय में पेश करने हेतु माननीय न्यायालय से प्राइक्शन वारट जारी करवाया गया है जिस न्यायालय द्वारा नियत तिथि को लाकर न्यायालय पेश किया जाना है। प्रकरण में और भी आरोपी नामित है जिनकी गिरफ्तारी हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *