
एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवं वृत्ति संस्था द्वारा आज बालोद और गुंडरदेहि ब्लाक के 12 गाँव में मुर्गी पालन का कार्यक्रम शुरू किया गया प्रतः 12 गांव से गरीब एवम मध्यमवर्गीय किसान का चयन कर मुर्गी पालन हेतु प्रसिक्षण कार्यक्रम रखा गया जिसके अंतर्गत मुर्गी का रखरखाव मुर्गी से जुडी बीमारिया, टीकाकारण एवं अन्य बातो पर चर्चा हुई । मुर्गी पालन हेतु 60 किसानो को 100 नग देसी चूजा, मुर्गी दाना, दवाई , बर्तन , टिका प्रदान किया गया । किसानों की आय को तीन गुना करना और किसानों को कृषि की उन्नत तकनीको के बारे में जगरूप करना ही संस्था का उद्देश्य है।
यह योजना बालोद के 12 गांव लताबोड, टेकापार, बेलमांड, मोंगरी, सलोनी, पैरी, पर्रेगुड़ा, करहीबदर, जमरूवा, जगतरा, बी जमगांव, देवारभाट में कार्यरत है।
ट्रेनिंग में परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह यादव, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट शाहनवाज मंसूरी, दिलीप साहू एवम विलेज कोऑर्डिनेटर ने अपनी भागीदारी निभाई परियोजना की और से शाहनवाज मंसूरी ने किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904