Cg24आजतक :- आंचलिक महासभा सरायपाली के संयुक्त तत्वावधान में आज गीता भवन सरायपाली में तुतलाने वाले बच्चों को स्पीच थेरेपी द्वारा निशुल्क उपचार करने हेतु चार दिवसीय कैंप लगाया गया हैं। इसमें अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय सदस्य श्री सत्यनारायण जी मित्तल एवं श्री सुरेश जी मित्तल रायपुर से पधार कर अपनी निःशुल्क सेवा दे रहे हैं। इस शिविर में सरायपाली, सरसीवा, सारंगढ़ आदि कई जगह से सभी समाज के बच्चे आए हैं। उद्घाटन समारोह में अतिथियों द्वारा श्री अग्रसेन जी भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। इसमें सरायपाली सभा के वरिष्ठ सदस्य श्री ओमप्रकाश अग्रवाल, श्री मुरारी अग्रवाल, श्री नरेश अग्रवाल, श्री मदन लाल अग्रवाल, श्री घासीराम अग्रवाल, श्री शरद अग्रवाल, श्री गुंजन अग्रवाल, श्री उमंग अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं की पूरी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग कर रही हैं।
अंचल के जिस किसी अभिभावक को अपने लाडले/लाडली के तुतलाने की इस समस्या का उपचार कराना हुए शनिवार 31 जुलाई से मंगलवार 3 अगस्त तक गीता भवन पहुंचकर उपचार का लाभ ले सकते हैं ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904