google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

12वीं के परिणाम में डीएवी ने रचा नया कीर्तिमान,शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ 25 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाये

cg24आजतक न्यूज

दल्लीराजहरा- सीबीएसई द्वारा घोषित किए गए कक्षा 12 के परीक्षा के परिणाम में डीएवी विद्यालय के  विद्यार्थियों ने एक नया कीर्तिमान रचा है। विद्यालय के 25 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक फ़ीसदी अंक हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणामों में विज्ञान संकाय की छात्र शिल्पी साहू ने 96.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दिव्यांशी जाधव ने 95.8 प्रतिशत अंक ले दूसरा व कुमकुम झा ने 95.6 प्रतिशत अंक ले तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने भी बाजी मारी है जिसमें भूमिका रावटे ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त किया वहीं डौंडी निवासी ओम गोलछा के पुत्र राहुल गोलछा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान आदित्य पवार ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें 119 में से 119 विद्यार्थी पास रहे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि संपूर्ण विश्व में जारी वैश्विक महामारी कोरोना काल में मैं जहां पूरा सत्र में विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई हुई विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अलका शर्मा के द्वारा शिक्षकों को दिए गए कुशल मार्गदर्शन में ऑनलाइन की अध्ययन व अध्यापन कार्य पूर्ण हुआ जिसकी प्राचार्य ने सतत निगरानी करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए फलस्वरूप उत्कृष्ट परिणाम सामने आया है इस विषम परिस्थितियों में ऑनलाइन पढ़ाई एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आया और बच्चे रुचि लेकर अपना अध्ययन कार्य सुचारू रूप से कर रहे हैं। सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकों को प्रचार श्रीमती अलका शर्मा ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *