google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा व विकास भेडिया ने दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया व महामंत्री पवन बंसल से की मुलाकात

डौंडीलोहारा :- डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों व राजनीतिक गतिविधियों को लेकर मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा व ऑल इंडिया प्रोफेशनल जिला कांग्रेस बालोद के चांसलर विकास भेड़िया ने शुक्रवार को दिल्ली पहुँच कर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे जिसके लिए कार्य योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से कार्य करने की बात कही। श्री पुनिया ने कार्य योजना से रूबरू होते हुए कहा कि कार्य योजना बहुत ही सुंदर बना है। इन सभी कार्य योजनाओं के साथ कांग्रेस के कार्य कर्ताओं को विशेष महत्व देते हुए क्षेत्र के दौरा कार्यक्रम में शामिल करें। विपक्ष की भूमिका में बैठी राजनीतिक पार्टी जनता को गुमराह करने में लगी है। सरकार के ढाई साल के उपलब्धि को जनता के बीच रखकर लोगों को भ्रमित होने से बचायें। गांव के भोले भाले जनता को गुमराह करने वालों पर कार्य कर्ताओं के माध्यम से निगरानी रखने का संदेश दिया। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा व ऑल इंडिया प्रोफेशनल जिला कांग्रेस बालोद के चांसलर विकास भेड़िया ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया के धर्म पत्नी से सौजन्य मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछते हुए दिव्यांग कालेज के छात्राओं द्वारा आकर्षक पेंटिंग कर तस्वीर तैयार की गई है जिसे भेंट किया। इस तस्वीर को स्वीकार करते हुए श्रीमती पुनिया ने दिव्यांग कालेज के छात्राओं के लिये शुभ कामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में होनहार की कमी नहीं है। बस उसे दिशा देने की जरूरत है। मैं ऐसे होनहार छात्र छात्राओं की सुखद भविष्य की शुभकामनाएं देती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *