google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

350 बोरी अवैध यूरिया परिवहन के मामले में महेश ट्रेडर्स अर्जुंदा व ट्रक मालिक व ड्राइवर को मिला नोटिस

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू ,,गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर नवीन तहसील अर्जुंदा के महेश ट्रेडर्स के संचालक सुरेश गांधी के द्वारा एक उड़ीसा पासिंग गाड़ी में 350 बोरी यूरिया लोडिंग कर 150 बोरी यूरिया का चालान पर्ची व्हाट्सएप से माध्यम से ड्राइवर तक पहुंचाया

मामले में राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है वही प्रदेश भाजपा के आव्हान पर जिला भाजपा एवं किसान मोर्चा के द्वारा धान खरीदी केंद्र में नगाड़ा बजाओ सरकार जगाओ अभियान के तहत कई भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने स्थानीय विधायक के संरक्षण पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूरिया खाद बेचने वाले संचालक महेश ट्रेडर्स के संचालक सुरेश गांधी के द्वारा नगर पंचायत अर्जुंदा के एल्डरमैन के पद का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने किसानों के अधिकार छीन कर 350 बोरी यूरिया को उड़ीसा में अत्यधिक ज्यादा रेट में बेचने उड़ीसा पासिंग गाड़ी में परिवहन करवा रहा था, जिसे किसान मोर्चा ने पकड़ कर कृषि विभाग एवं पुलिस के हवाले किया है। इस मामले को लेकर कृषि उपसंचालक नागेंद्र पांडे ने बताया कि फर्टिलाइजर कंट्रोलर 1985 के तहत संबंधित यूरिया सप्लायर फर्म महेश ट्रेडर्स एवं ट्रक ड्राइवर ट्रक मालिक को नोटिस भेजा गया है इस नोटिस के तहत 10 दिन के अंदर तीनों का जवाब आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

अब देखना होगा कि एक तरफ किसान यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस संगठन से जुड़कर नगर पंचायत अर्जुंदा में एल्डरमैन रहकर 350 बोरी यूरिया में परिवहन कर 150 बोरी यूरिया खाद का व्हाट्सएप से पर्ची के माध्यम से सप्लाई करने वाले सुरेश गांधी पर कार्यवाही होगी या किसानों के साथ अन्याय होगा

किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हेमंत साहू ने कहा उचित कार्यवाही नहीं हुआ तो किसान मोर्चा एवं अर्जुंदा मंडल जिला भाजपा के द्वारा संचालक के दुकान के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने विधायक की ओर से कहा अवैध परिवहन के संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई होना चाहिए पर भाजपाइयों के द्वारा लगाया जा रहा है विधायक पर अनर्गल आरोप निराधार है ।कोई भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि गलत कार्य में संरक्षण नहीं देता भाजपाइयों का काम है आरोप लगाना।

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय साहू ने कहा भाजपा वालों के पास अब आरोप लगाने के अलावा और क्या बचा है छत्तीसगढ़ के बहुत ही लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद हैं यह कोई भी गलत काम बर्दाश्त नहीं करता। अवैध परिवहन हुआ है तो हम भी कार्रवाई का मांग करते हैं। 28 जुलाई को किसान मोर्चा ने पकड़ा है उसके-तीन दिन बाद कृषि विभाग ने फर्टिलाइजर एक्ट के तहत नोटिस जारी किया है कृषि विभाग के जिम्मेदार कहते है की उस अधिनियम के तहत जवाब देने 10 दिन का समय दिया जाता है अब कृषि विभाग की भूमिका भी संदिग्ध लग रहा है कि अब तक उसके गोडाउन में 350 बोरी यूरिया को अदर राज्य में बेचने का अनुमति किसने दिया आखिर पंचनामा में ड्राइवर का बयान स्पष्ट बताया जा रहा है कि उड़ीसा के लिए गाड़ी अर्जुंदा से निकला है ।कृषि विभाग के अधिकारी व्यापारियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *