Cg24आजतक न्यूज
डौण्डी लोहारा cg24 आजतक न्यूज :- पूरे प्रदेश के आदिवासी समाज अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर रहे है। यह आंदोलन सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले चल रहा है। आज बालोद जिले के डौण्डी लोहारा में धरना स्थल पर जिले के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर पहुंचे जंहा पर समाज के पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया धरने में बैठे देवलाल ठाकुर ने कहा कि विगत लंबे समय 19 जुलाई से 11 सूत्रीय मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज के सभी प्रमुख जनों के साथ सर्व आदिवासी समाज अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा हुआ है।
समाज को इस धरने के उद्देश और औचित्य को समझने की बारी है
क्या इस प्रकार बैठे रहने से ही समाज को हक़ व अधिकार मिलेगा क्या ? मांगो का समाधान होगा आदिवासी समाज को न्याय मिल पाएगा ? आदिवासी समाज के मांगों को सरकार मान लेगी इन सब बातों पर विचार होना चाहिए और नए सिरे से विचार कर आंदोलन को नए स्वरूप देने की आज जरूरत है।

यहां यह बताना लाजमी होगा कि सर्व आदिवासी समाज का पूर्व में जब भी आंदोलन हुआ है तब वर्तमान में मंत्री विधायक बने आदिवासी जनप्रतिनिधि उन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आदिवासी समाज के लिए कार्य करने का शपथ भी लिया समाज को ही प्रमुख बताया लेकिन आज जब वह सत्ता शासन मैं विराजमान हैं तो सत्ता के नशे में मदांग हो गए हैं समाज को ही भूल गए है।
समाज के लिए जो कार्य करना था उन कार्यों से विमुख हो गए
आलम यह है कि सरकार के कैबिनेट में हमारे आदिवासी मंत्री होते हुए भी आदिवासियों के आंदोलन के पक्ष में फैसले नहीं लिए गए ना सर्व आदिवासी समाज के आंदोलन पर चर्चा की गई बल्कि आदिवासी समाज के सभी मंत्री मुख्यमंत्री के परिवार को प्रेरित करने के लिए चंदूलाल मेडिकल कॉलेज जिसे आईएमसी ने उस की पात्रता निरस्त कर दी है ऐसे कॉलेज के अधिग्रहण के लिए मंत्रिमंडल ने हामी भर दी अपनी सहमति दी ऐसे आदिवासी विधायक और मंत्रियों को धिक्कार है जो समाज के नाम से वोट पाकर विधायक और मंत्री बन गए पर जब समाज के लिए कुछ करने की बारी आई तो मुंह मोड़ कर मुंह में ताला लगा कर बैठ गए है। ऐसा क्या डर है। जिसके कारण आदिवासी विधायक सरकार के पटल पर सदन पर आदिवासियों की बातों को नहीं रख पा रही है । इन सब बातों का चिंतन सर्व आदिवासी समाज के प्रमुखों को करने की आवश्यकता है। और आदिवासी समाज जहां भी संख्या में निवासरत है उस क्षेत्र के विधायकों के निवास का घेेराव करना चाहिए तब कहीं जाकर यह आदिवासी विरोधी सरकार नींद से जागेगी और आदिवासी समाज के 11 सूत्री मांगों को पूरा करने पहल करेगी ।
आज धरने में तुकाराम कोर्राम अध्यक्ष, महेश कोरेटी सचिव, बीसनाथ गोटा, शिवलाल मण्डावी, टीकमसिंह बड़ाई आदि स्वजातीय बन्धु उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904