google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राजीव आश्रय योजना का पट्टा प्रदान करने अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Cg24आजतक


देवार जाति के लोगों को मिले भूमि हक स्वामी और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले यह हमारी कोशिश रहेगी , आम नागरिकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू,अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा
श्रीमती विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने कहां देवार जाति के लोगों को राजीव आश्रय योजना पट्टा मिलना उनका हक है यह पूरी होनी चाहिए नारायण सिन्हा वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद ने कहा की दीवार जाति के लोगों को एवं अन्य समुदाय के भूमिहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिले यह हमारा उद्देश्य
श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और श्रीमती विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा एवं श्री नारायण सिंह सिन्हा पार्षद वार्ड क्रमांक 14 ने अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती प्रेमलता चंदेल और तहसीलदार श्री मान रामरतन दुबे जी को वार्ड क्रमांक 14 मे स्वर्गीय लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम के पास और तलाब पार के नीचे 35 वर्षों से शासकीय भूमि पर का काबिज डौंडीलोहारा नगर में निवासरत देवार जाति/ एवं देवार समाज के 11 परिवार के मुखिया के नाम से छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण राजीव आश्रय योजना के तहत देवार समाज के सभी नागरिकों को भूस्वामी हक में राजीव आश्रय योजना का पट्टा प्रदान करने के लिए और वार्ड क्रमांक 11 में निवासरत देवार जाति व अन्य समाज के लोग शासकीय भूमि पर 35 वर्षों से काबिज हैं जो की 28 परिवार निवासरत है उसे भी राजीव आश्रय योजना मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत भूमि हक स्वामी पट्टा प्रदान करने के लिए ज्ञापन सौपकर नियमानुसार अति शीघ्र कारवाही करने की मांग की गई ताकि डौंडीलोहारा नगरी क्षेत्र में 35 40 वर्षों से शासकीय भूमि पर कब्जा करके झोपड़ी बनाकर रहने वाले देवार समाज व अन्य समाज के नागरिकों को डौंडीलोहारा नगर पंचायत के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाई जा सके इसके लिए श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा पूर्व में माननीय तहसीलदार ,एसडीएम और कलेक्टर प्रशासन अमला के साथ-साथ माननीय नगरी निकाय मंत्री श्री डेहरिया जी से भी चर्चा किए गए हैं इस बीच शासन और प्रशासन के माध्यम से आने वाला समय में जल्दी से जल्दी समस्या का समाधान निकाल कर राजीव आश्रय योजना के तहत पट्टा प्रदान करने का रास्ता निकालने की कहीं गई और श्रीमती साहू जी द्वारा तहसीलदार एसडीएम कलेक्टर और नगरी निकाय मंत्री शिव डेहरिया एवं राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल जी से मांग की गई की इस समस्या का हल निकालते हुए चट्टान भूमि को आबादी भूमि , घास भूमि या नजूल भूमि घोषित कर डौंडीलोहारा नगर में आवास विहीन देवार समुदाय एवं अन्य समाज के लोगों को राजीव आश्रय योजना या अन्य किसी योजना का लाभ देते हुए पट्टा प्रदान करने और डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की गई ताकि हमारे नगर के आवास विहीन नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *