google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

फेडरेशन-छुईखदान की एक दिवसीय बी.ई.ओ. कार्यालय घेराव एस.डी.एम. के मध्यस्थता में मांगों को पूरा करने की सहमति पर हुआ स्थगित

छुईखदान-गंडई –
छतीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई- छुईखदान ने राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू व ब्लाक अध्यक्ष कौशल श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिक्षको को हो रही विभिन्न समस्याओ व मांगो को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव व धरना प्रदर्शन दिनांक-04/08/2021 को आयोजित किया गया था।

फेडरेशन-छुईखदान की मांगों पर तत्परता दिखाते हुए एस.डी.एम. ने तत्काल संज्ञान लेकर बी.ई.ओ.-छुईखदान से बात कर अति-आवश्यक बैठक फेडरेशन के ब्लाक पदाधिकारी और बीईओ के साथ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय- गंडई में रखा गया, जिस पर एस.डी.एम. गंडई- निष्ठा पांडेय तिवारी जी के मध्यस्थता में बी.ई.ओ.- एच. डी. कोसरे ,ब्लॉक अध्यक्ष कौशल श्रीवास्तव,जिला संयोजक- दोदेश्वर चंदेल जिला संयोजक, जिला कोषाध्यक्ष- शैलेन्द्र साहू व जिला पदाधिकारी एवं ब्लाक पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय समस्याओं व मांगो के संबंध में क्रमवार विस्तार से चर्चा किया गया, जिसमें एस.डी.एम. द्वारा बी.ई.ओ. को संगठन के तरफ से जो बातें रखी गई उस पर तत्काल अमल कर व्यवस्था सुधारने व शिक्षको को हो रही असुविधा को दूर कर इस तरह की शिकायत ना मिले, इसका विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर बी.ई.ओ. द्वारा शिक्षको को हो रही विभिन्न समस्याओं को 25 अगस्त 2021 को परामर्शदात्री बैठक के पहले ही समाधान करने का आश्वासन दिया गया तथा कुछ मांगों को तत्काल पूरा किया गया और विकासखंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के तरफ से जो असुविधा शिक्षको को हुई, उस पर बैठक में खेद प्रकट कर बहुत जल्द सभी समस्याओं का निराकरण व इसके साथ ही विकासखण्ड शिक्षाधिकारी BEO कार्यालय में व्याप्त विभिन्न अनियमिताओ के संबंध में भी चर्चा एस.डी.एम. जी के समक्ष किया गया, जिसे बी.ई.ओ. द्वारा समस्त समस्यायों को पूरा करने व व्यवस्था को शीघ्रता से सुधारने की बात कही गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी गंडई- निष्ठा पांडे तिवारी की मध्यस्थता में विकासखण्ड शिक्षाधिकारी- एच डी कोसरे व छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई-छुईखदान के प्रमुख पदाधिकारी गणों में- कौशल श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष-छुईखदान, ब्लॉक सचिव-कमल नारायण बंछोर,जिला संगठन मंत्री-गांधी राम साहू,शिवचरण वर्मा, जिला संयोजक- दोदेश्वर चंदेल,जिला प्रवक्ता-मोरध्वज गंगबेर,जिला उपाध्यक्ष-भिखेंद्र जंघेल,जिला संरक्षक-भागचंद साहू,जिला कोषाध्यक्ष- शैलेंद्र कुमार साहू,जिला संयुक्त महामंत्री-,महेश वर्मा,जिला महामंत्री- लालाराम मेरावी,जिला महासचिव-नीलम चतुर्वेदी,महेंद्र कुमार चौरे,कुशाल सिंह धुर्वे, तारन कुमार धुर्वे, अरुण कोशे,पुणेश वैष्णव, देवानंद सोनी,चितरंजन देवांगन,आदि साथी डेलिगेशन में शामिल हुए।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में डोडेश्वर चंदेल (जिला संयोजक) छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *