
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही,,ब्लॉक मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कुथरेल में 5 साल से बंद नल, पानी टँकी एवं सोलर पैनल का मरम्मत कार्य किया गया। सरपंच रामेश्वर चंद्राकर ने ग्रामीणों की मांग पर यह मरम्मत कार्य कराया है। सोलर पैनल एवं नल दोबारा शुरु होने पर ग्राम कुथरेल के ग्रामीणों ने सरपंच रामेश्वर चंद्राकर की सराहना की। ग्रामीणों ने बताया कि यह नल विगत 5 साल से बंद था। नल बंद होने के कारण आसपास के रहवासियों को पेयजल के लिए दिक्कतो का सामना करना पड़ा था। वहीं गर्मी के दिनों में पेयजल के लिए जलस्तर घटने के कारण हैंडपंप के पास घण्टो तक इंतजार करना पता था। इस मरम्मत कार्य के बाद अब आसपास के निवासियों को पेयजल मिल रहा है। ग्राम पंचायत कुथरेल के ग्रामीणो ने कहा कि युवा सरपंच द्वारा हमारे ग्राम में लगातार विकास कार्य कराया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।
बातचीत में सरपंच रामेश्वर चंद्राकर ने बताया कि शासन की योजना के द्वारा संचालित सोलर सिस्टम से संचालित मोटर पंप पानी टंकी नल पानी टंकी सभी जर्जर होने लगा था ग्रामीणों की मांग के अनुसार इन्हें रिपेयरिंग कर पुनः ग्रामीणों को सुविधा दिया जा रहा है उन्होंने शासन से मीडिया के माध्यम से मांग किया है कि ग्राम मासूल व कुथरेल में बरसात में अत्यधिक ज्यादा कीचड़ हो जाने से कारण गांव गली में सीमेंटीकरण कराने की मांग कर रहे हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904