
देवरीबंगला / जनपद स्तरीय हरेली तिहार का आयोजन ग्राम किसना में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद थे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को पारंपरिक हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुसार हरेली साल का पहला त्यौहार है। इस दिन अपने गांव-घर, गौठान को लीप-पोत कर तैयार किया जाता है।. गौठान हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति की पहचान है। यहां गौमाता की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया भावना को ध्यान में रखते हुए हरेली सहित पांच त्यौहारों में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। उन्होने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में पहली बार विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमारी संस्कृति, तीज त्यौहार, परंपराएं और व्यंजनों को पुनर्स्थापित किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने महिला समूह द्वारा गौठान में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम को जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ दीपक ठाकुर, जनपद सदस्य माधव गिरी गोस्वामी, दीपिका देशलहरे, केजूराम सोनबोईर, तुलाराम बनपेला, सरपंच सुनीता खापर्डे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904