google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भीख नहीं अधिकार चाहिए आदिवासियों की सरकार चाहिए :- देवलाल

Cg24आजतक न्यूज :- आज 9 अगस्त आदिवासी दिवस के अवसर पर बालोद जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व आदिवासी दिवस की सभी सगा जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आज हम सब विश्व आदिवासी दिवस पर एकत्र हुए हैं तो यहां से कुछ न कुछ लेकर जाएं हमारे वक्ताओं से ताकि गांव जाकर हम अपने समाज में एक बदलाव लाएं अपने समाज के संस्कृति बचाए रखें जो कि आदिवासियों की पहचान उनके संस्कृति से ही है संस्कृति को लोभऔर लालच में ना बदले आज आदिवासी अंचल में धर्मांतरण का बड़ा खेल चल रहा है आदिवासी धर्म को बचाए रखने के लिए समाज के आदिवासी योद्धाओं को आगे आना चाहिए और जो लोग धर्मांतरण कर रहे हैं उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए और जो लोग अपना धर्म बदल रहे हैं उन्हें आरक्षण का लाभ ना मिले बातें हमेशा संविधान की होती है पर संविधान को पढ़ने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है हमारे युवा भाई बहन शिक्षा को महत्व दें जब तक आप शिक्षित नहीं होंगे तब तक संविधान की परिभाषा भी नहीं समझ पाएंगे इसलिए शिक्षित होना आवश्यक है आदिवासी समाज ऐसा कार्य करें जिससे सभी समाज भी उसे अनुग्रहित करें आदिवासियों से प्रेरणा ले आज सर्व आदिवासी समाज द्वारा आंदोलन किया जा रहा है जो अनवरत कई दिनों से चल रहा है प्रशासन और शासन के कानों में जूं नहीं रेंग रहा है इस कांग्रेस सरकार में चार आदिवासी मंत्री 30 विधायक हैं तो पर विषय किसी भी आदिवासी विधायकों ने मंत्रियों ने सर्व आदिवासी समाज की मांगों पर अपनी बात सरकार के समक्ष नहीं रखा ऐसे मंत्री विधायकों के निवास का घेराव हो तो प्रशासन एक दिन में ही जाग जाएगा और ऐसे जनप्रतिनिधियों का आदिवासी समाज द्वारा बहिष्कार होना चाहिए जो समाज के लिए कार्य नहीं कर पा रहे हैं
यह वही मंत्री और विधायक हैं जो पिछले समय में सर्व आदिवासी समाज के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और शपथ लिया कसमें खाई कि हम आदिवासी समाज की लड़ाई को सत्ता शासन तक रखेंगे सत्ता शासन में आने के बाद सत्ता के नशे में मदांग हो गए और आदिवासी कर्तव्य को भूल गए ऐसे आदिवासी जनप्रतिनिधियों को धिक्कार है जो हमारी अधिकारो को कांग्रेसी सरकार के पास गिरवी रख दी


कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय मानकर तुकाराम कोर्राम डौंडीलोहारा सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष हलवा समाज के अध्यक्ष इनम ठाकुर गोंडवाना समाज के अध्यक्ष चुनुराम गोटा पंचराम ताराम होरीलाल रावटे उत्तम उरुकरे पीकेश्वर प्रधान विक्रम ठाकुर अजीत सहित हजारों की संख्या में आदिवासी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *