
दल्ली राजहरा :- विक्रम धुर्वे ने केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को पत्र सौपकर यह मांग की व कहा कि नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत संचालित बी.एस.पी.हॉस्पीटल में कोविड-19 कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुसरी लहर की महामारी से निपटने के लिए लगभग 24 सीटर कोविड-केयर सेंटर की स्थापना की गई है। जिसमें 06 सीटर कोविड सेंटर का वर्तमान में उपयोग हो रहा
नगर पालिका दल्लीराजहरा एवं नगर पंचायत चिखलाकसा के आस-पास आदिवासी अचंल के रहवासियों की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाली एक मात्र बी.एस.पी. अस्पताल है।
प्राप्त जानकारी अनुसार संचालित कोविड-सेंटर को बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। जो उचित नहीं है। वर्तमान में कोरोना के तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए पूर्व संचालित स्थापित कोविड-सेंटर को यथावत रखा जाना अति आवश्यक है। यदि उक्त कोविड सेंटर को। बंद किया जाता है। तो जन आक्रोश बढनें की पूर्ण संभावना है।
कृपया उपरोक्त तथ्थों को अवलोकन करते हुए अनुरोध है कि बी.एस.पी.अस्पतताल में पूर्व से संचालित कोविड-केयर सेंटर को यथावत रखने आदेशित करने की असीम कृपा करेगें।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904