कल खेरथा के प्रतिनिधियों ने बताया कि मंत्री अनिला भेडिया ने कहा कि नए बैंक की स्थापना के लिए अधिकारियों से सर्वे कराया जाएगा व सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही आगे निर्णय लिया जाएगा
Cg24आजतक न्यूज
बालोद /डौण्डी लोहारा :- डौण्डी लोहारा विकासखंड के ग्राम संजारी में केंद्रीय जिला सहकारी बैंक के खुलने की खबरों के सामने आते ही ग्राम राणाखुज्जी व खेरथा बाजार के ग्रामीण जनता ने संजारी के जगह अपने ग्राम में जिला सहकारी बैंक को खोलने की मांग कर दी है। प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री व विधायक श्रीमती अनिला भेडिया के निज निवास आगमन पर इस सम्बंध में ग्रामीणों ने पत्र सौपकर मांग भी की है। व संजारी की जगह अपने ग्राम को सभी के लिए उपयुक्त बताया है।
राणाखुज्जी के हेमलाल साहू ने वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चन्द्रप्रभा द्वारा गुंडरदेही विधायक को लिखे पत्र को जारी करते हुए कहा कि राणाखुज्जी में जिला सहकारी बैंक खोलने की मांग पुरानी है।


वही ग्राम संजारी में नए जिला सहकारी बैंक की स्थापना को लेकर संजारी के ग्रामीण काफी खुश है। व इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद भी ज्ञापित कर रहे है। लेकिन इस बैंक की स्थापना के पूर्व तीन ग्रामो राणाखुज्जी,संजारी,व खेरथा बाजार में शुरुआती दौर में ही पेंच फंसते दिख रहा है। जबकि संजारी में नवीन बैंक खोलने की स्वीकृति राज्य स्तरीय कार्यदल (sltf ) की बैठक 23.06.2021 के निर्णय में लिया जा चुका है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904