Cg24आजतक :-
बालोद। भूपेश सरकार के कार्यशैली व उनकी योजनाओं से प्रेरित संसदीय सचिव व गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद भी अब सरकार की तर्ज पर तुंहर विधायक- तुंहर द्वार कार्यक्रम चलाएंगे। इस अभियान के तहत वे अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर ग्राम पंचायत भवन में आम जनता के और ग्राम पंचायत स्तर के समस्याओं से अवगत होंगे। इसके लिए उनका जनसंपर्क एवं दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत 16 से 25 अगस्त के बीच अलग-अलग गांव में एक- एक घंटे के लिए पहुंचेंगे। 16 अगस्त को सुबह 11 बजे से उनका दौरा शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा। पहले दिन 16 अगस्त को पैरी, फुलझर, सांकरी, मोंगरी, सलोनी,माहुद, मटिया में जाएंगे तो 17 अगस्त को मनहोरा,सिकोसा, इरा गुड़ा, लीमोरा मड़ियापार खुटेरी रंग, रेंगाकठेरा जाएंगे। 24 अगस्त मंगलवार को जुनवानी बिरेतरा, भांठागांव, दनिया, सरेखा, पायला, चाराचार जाएंगे। 25 अगस्त को सिर्रा भांठा, हल्दी, ढाबाडीह, पसौद, बेलौदी, सतमरा, सियनमरा जाएंगे। इस दौरा कार्यक्रम के दौरान बालोद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर , जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार के अलावा राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग के मैदानी अमला भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904