google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

11 सितंबर 2021 को संपूर्ण भारत में नेशनल लोक अदालत आयोजित किया जा रहा

बालोद . राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 11 सितंबर 2021 को संपूर्ण भारत में नेशनल लोक अदालत आयोजित किया जा रहा है । उक्त के परिप्रेक्ष्य में श्री के विनोद कुजुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन में दिनांक 11 सितंबर 2021 को जिला न्यायालय बालोद एवं तहसील व्यवहार न्यायालय गुंडरदेही , दल्ली राजहरा एवं डौंडीलोहारा में भी नेशनल लोक अदालत आयोजित किया जा रहा है । नेशनल लोक अदालत में जो राजीनामा योग्य है परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के प्रकरण , मोटर दुर्घटना , समस्त प्रकार के सिविल प्रकरण जो न्यायालय में लंबित है का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया जाएगा । इसके अतिरिक्त वसूली वसूली, विद्युत वसूली से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा ।यदि कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो संबंधित न्यायालय में उपस्थित रहकर अपने मामले का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करवाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *