Cg24आजतक न्यूज़

डौंडीलोहारा :- विकास खंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत अनियमित कर्मचारी संघ ने अपनी नियमितीकरण के लिये शासन के घोषणा पत्र को याद दिलाने अब आर और पार की लड़ाई करने तैयार हो गए हैं । इस बार अनियमित कर्मचारी संघ बड़े आंदोलन के रुख अख्तियार करने के मूड में नजर आ रहे हैं । छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर डौंडीलोहारा ब्लॉक के अनियमित कर्मचारी काली पट्टी बांधकर शासन का विरोध जताते हुए शान्ति पूर्ण ढंग से कार्य कर रहे हैं लेकिन आगे नियमितीकरण की कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। शुक्रवार को मनरेगा कार्यालय के सामने अनियमित कर्मचारी एकजुट होकर काली पट्टी बांधकर शासन का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताया । अनियमित कर्मचारियों ने बताया कि हम अपने कर्तव्यों का भली भांति निर्वहन कर रहे हैं। वर्तमान सरकार ने अपने घोषणा पत्र में अनियमित कर्मचारियों को सत्ता में आते ही नियमितीकरण करने का वादा किया था। अनियमित कर्मचारियों ने शासन के कार्यों को आगे बढ़ाने कोई कसर नहीं छोड़े हैं। परन्तु इस सरकार के ढाई साल पूरा होने के बावजूद अनियमित कर्मचारियों को नियमितीकरण नहीं करने के कारण विरोध प्रदर्शन करने की नौबत आयी है। भावना कोल्हे ने पूर्ण रूप से काली शूट पहन कर तथा काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल थी। काली पट्टी लगाकर विरोध करने वाले अनियमित कर्मचारियों में शिव कुमार मरकाम , डोमेश्वरी उर्वाशा , गौतम सिन्हा, धालेंद्र चंद्राकर , मनीष कुमार आर्डे , सतीश कुमार, जीतेन्द्र कुमार नाग , नीतेश कुमार, हेमशंकर, मानेश्वर लाल साहू, पियूष कुमार तारम, रविप्रकाश गंजीर , संजीव कुमार, नेमीचंद रात्रे, नवीन कुमार, अमन देशमुख, अजय कुमार , गोविंदा देवांगन , हेमंत ठाकुर, भावना कोल्हे, लोकेश कुमार, कीर्ति विदानी , राकेश ठाकुर, सतीश कुमार मालेकर, रजनीश गजभिये, रोमन ठाकुर, टुकेश्वरी टांडिया , पुनीत यदु प्रमुख रूप से शामिल थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904